CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान

98f2c974c39788a39df422c373f11c1717789480864611377 original


CBSE ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर परेशान छात्रों के लिए बड़ा बयान जारी किया है. बोर्ड ने कहा है कि इस साल फिर से शुरू किए गए On-Screen Marking (OSM) सिस्टम को लेकर कई छात्र अपने नंबरों को लेकर चिंता जता रहे हैं. कुछ छात्रों को लग रहा है कि नई मूल्यांकन प्रक्रिया की वजह से उनके अंक प्रभावित हुए हैं. ऐसे में CBSE ने साफ किया है कि वह छात्रों की चिंता को गंभीरता से समझ रहा है और उनकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार है.

CBSE ने क्या कहा?

CBSE का कहना है कि छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य और भलाई उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. बोर्ड ने बताया कि OSM सिस्टम इसलिए लागू किया गया ताकि कॉपियों की जांच एक समान तरीके से हो सके और सभी छात्रों को निष्पक्ष अंक मिलें.

बोर्ड के मुताबिक कॉपियां जांचने के लिए अनुभवी CBSE शिक्षकों द्वारा बनाई गई marking scheme का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही अगर किसी छात्र ने सवाल का जवाब अलग तरीके से भी लिखा है, तो उसे भी ध्यान में रखकर नंबर दिए गए हैं.

अगर नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें?

CBSE ने कहा है कि अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम आए हैं या रिजल्ट में कोई गड़बड़ी है, तो उसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं.

छात्र नंबरों का verification करा सकते हैं
अपनी जांची हुई answer sheet देख सकते हैं
re-evaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं

हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर तनाव महसूस कर रहे छात्रों के लिए tele-counselling सुविधा भी शुरू की है. छात्र 1800-11-8004 नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते हैं. इसके अलावा resultscbse2026@gmail.com पर ईमेल करके भी अपनी परेशानी बता सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Career After 12th: 12वीं के बाद जरूर सीखें ये स्किल्स, मिलती है तगड़ी सैलरी

छात्रों और अभिभावकों से अपील

CBSE ने छात्रों और उनके माता-पिता से कहा है कि किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए सिर्फ आधिकारिक माध्यमों का ही इस्तेमाल करें. बोर्ड ने कहा कि हर छात्र की चिंता महत्वपूर्ण है और कोई भी छात्र इस प्रक्रिया में अकेला नहीं है.

यह भी पढ़ें: CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *