Royal Challengers Bengaluru Playoffs Scenarios: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में 16 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है. प्रिडिक्शन के लिहाज से बेंगलुरु का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग 99% तय है. लेकिन बाकी का 1% टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर करने के लिए पार्याप्त हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि कैसे टॉप पर होने के बाद भी बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.
देखिए, 59 लीग मैच हो जाने के बाद टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं.
बेंगलुरु ने 12 मैच खेल लिए हैं. टीम को बाकी के दो मुकाबले पंजाब और हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं. दोनों टीमें टेबल में चौथे और तीसरे नंबर पर हैं. अगर बेंगलुरु बाकी के दोनों मैच हार जाती है, तो इससे जाहिर तौर पर हैदराबाद और पंजाब को फायदा होगा. दोनों मैचों में हार के साथ बेंगलुरु के पास 16 प्वाइंट्स ही होंगे.
पंजाब और हैदराबाद जीत जाएं बाकी दोनों मैच
दूसरी तरफ, पंजाब और हैदराबाद ने भी 12-12 मैच खेल लिए हैं. हैदराबाद के पास 14 प्वाइंट्स और पंजाब के पास 13 प्वाइंट्स हैं. यहां से हैदराबाद बाकी दोनों मैच जीतकर 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है और पंजाब दोनों मैच जीतकर 17 प्वाइंट्स हासिल कर सकती है. वहीं बाकी के दोनों मैच हारने वाली बेंगलुरु 16 प्वाइंट्स तक ही सीमित रह जाएगी.
गुजरात भी जीत जाए बाकी दोनों मैच
दूसरे पायदान की गुजरात भी बाकी के दोनों मैच जीत ले. गुजरात के पास फिलहाल 12 मैचों में 16 प्वाइंट्स हैं. टीम को अंतिम दो मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं. दोनों मैचों में जीत हासिल करके गुजरात 20 प्वाइंट्स तक पहुंच जाएगी.
राजस्थान रॉयल्स जीते तीनों मैच
इस स्थिति में बेंगलुरु 16 प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी. अब बाकी का खेल राजस्थान रॉयल्स कर सकती है. टीम 11 मैचों में 6 जीत और 12 प्वाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है. टीम को तीन मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने हैं. तीनों ही मैचों में जीत हासिल करके राजस्थान 18 प्वाइंट्स तक पहुंचकर चौथे पायदान पर कब्जा कर लेगी और 16 प्वाइंट्स वाली आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs Scenarios: आज GT से हारते ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से बाहर! जानिए KKR का पूरा गणित
सिर्फ 11 मैच बाकी, आठ टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस, कौन कैसे करेगा क्वालीफाई? समझें पूरा गणित