आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस बहुत रोमांचक बन चुकी है. मैच दर मैच स्थिति साफ होती जा रही है. अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अकेली ऐसी टीम है, जिसने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. लीग स्टेज समाप्त होने को है, लेकिन प्लेऑफ के तीन स्लॉट अभी भी खाली हैं. यहां जान लीजिए कितनी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और कौन-कौन अब भी दौड़ में बना हुआ है.
सिर्फ RCB ने किया क्वालीफाई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 रनों की जीत दर्ज कर प्लेऑफ में स्थान पक्का किया. आरसीबी के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है, क्योंकि उसके 13 मैचों में 18 अंक हैं और बेंगलुरू अकेली ऐसी टीम है, जो पॉइंट्स टेबल में 20 अंकों तक पहुंच सकती है. आरसीबी का आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा.
इतनी टीम हो चुकी हैं बाहर
अब तक मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ही ऐसी 2 टीम हैं, जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. मुंबई और लखनऊ, दोनों अब तक 12 मैचों में केवल चार जीत दर्ज कर सकी हैं. दोनों के आठ-आठ अंक हैं और टेबल में सबसे निचले 2 स्थानों पर मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: CSK ने फैंस को बनाया पागल! शूटिंग के लिए एमएस धोनी फिट, IPL 2026 में इंजरी का बहाना?
7 टीम और स्लॉट सिर्फ तीन
इसका मतलब सात टीम अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, लेकिन उनमें से केवल 3 टीम क्वालीफाई कर पाएंगी. सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, इन 7 टीमों ने अब भी क्वालीफिकेशन की उम्मीद बांधी हुई है.
यह भी पढ़ें:
RCB से हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई पंजाब किंग्स? जानें अब क्या है उनका समीकरण
IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के लिए क्या है BCCI का नियम, अगर बारिश हुई तो क्या होगा?