Petrol Limit Set: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले अपने संबोधन में लोगों से पेट्रोल- डीजल की खपत कम करने के लिए कहा था. जिसके कुछ दिन बाद ही पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ा दिए गए. जिससे लोगों के बीच ये खबरें फैल गईं कि देश में पेट्रोल- डीजल की किल्लत आ रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि सरकार ने पेट्रोल- डीजल पर एक लिमिट सेट कर दी है.
क्या है वायरल दावा?
दरअसल सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि चंडीगढ़ में पेट्रोल- डीजल की लिमिट सेट कर दी गई है. वायरल हो रही एक पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘चंडीगढ़ में पेट्रोल- डीजल का कोटा फिक्स. 2 व्हीलर में 500 और फोर व्हीलर में 1500 से ज्यादा पेट्रोल नहीं मिलेगा.’ ऐसे में पोस्टर पेट्रोल पंप पर भी लगाए जा रहे हैं. इस खबर को जिस यूजर ने शेयर किया है उसने भी इस पर चिंता जाहिर की है. इस यूजर ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा है, ‘संकट की शुरुआत हो चुकी है’. हालांकि इस वायरल दावे की सच्चाई अब सरकार खुद सामने लेकर आई है.
ये भी पढ़ें: Meta Layoffs News: मेटा में छंटनी, कर्मचारियों ने लूटे स्नैक्स काउंटर, चार्जर तक उखाड़ ले गए
क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
अब इस वायरल दावे की सच्चाई खुद सरकार के द्वारा ही सामने लाई गई है. सरकारी एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शयेर करते हुए इस पोस्ट को फर्जी बाताय है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल पर लिमिट तय कर दी गई हैं, जिसके तहत दोपहिया वाहनों को एक बार में अधिकतम 500 रुपये और चार पहिया वाहनों को अधिकतम 1500 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल दिया जा सकेगा. पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक ये क्लेम फेक है.’
सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चंडीगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल की लिमिट तय कर दी गई है, जिसमें दो-पहिया वाहन को एक बार में अधिकतम ₹500 और चार पहिया वाहन को ₹1500 तक का ही पेट्रोल या डीजल दिया जाएगा। #PIBFactCheck:
❌यह दावा #फर्जी है।
✅ चंडीगढ़ उपायुक्त के… pic.twitter.com/Ws3o5xImQ3
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 18, 2026
ये है सच्चाई
इस पोस्ट में आगे लिखा गया है, ‘चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेशन ने ऐसा कोई भी ऑर्डर ना लागू किया है और ना ही पेट्रोल- डीजल की बिक्री पर ऐसी कोई रोक लगाई गई है.’ आगे इस पोस्ट में बताया गया है कि चंडीगढ़ में फ्यूल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई ऑपरेशंस अच्छी तरह से चल रहे हैं. साथ ही साथ एजेंसी ने लोगों से ऐसे किसी भी खोखले दावे पर भरोसा करने से मना किया है और ऑफिशियल सोर्स से जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कहा है.
ये भी पढ़ें: Russian Oil News: भारत अब रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? सरकार ने बता दिया, US प्रतिबंधों की म्याद खत्म