यूजीसी नेट जून 2026 छात्रों को बड़ी राहत, अब 23 मई तक कर सकते हैं आवेदन

34065f3e1e237757fed296fcd539195317793678481721294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • स्नातकोत्तर या अंतिम वर्ष के छात्र कर सकते हैं आवेदन.

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी  ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई थी, लेकिन छात्रों की मांग और तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया.

छात्रों ने ली राहत की सांस
हर साल लाखों उम्मीदवार UGC NET परीक्षा में शामिल होते हैं. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र आवेदन कर रहे हैं. कई अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान वेबसाइट स्लो होने और दस्तावेज अपलोड में परेशानी की शिकायत की थी. इसके बाद एनटीए ने आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया.नई सूचना के अनुसार उम्मीदवार 23 मई 2026 सुबह 10 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.वहीं फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 23 मई रात 11:50 बजे तक तय की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री पूरी की हो.अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं.इसके अलावा 4 वर्षीय बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति दी गई है.JRF के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष रखी गई है, जबकि NET के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है.आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें – BRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन शुल्क 
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये रखा गया है.EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये तय किया गया है.फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.

परीक्षा कब होगी
NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा.परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित होगी.परीक्षा खत्म होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *