Bollywood News: 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम! वरुण की रोमांस vs बॉबी देओल की डार्क ‘बंदर’ (21.05.26)

ff8a6d0ffd2d3a78e3df2e3c092d371817793686220631392 original


बॉलीवुड में जून शुरू होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी जंग छिड़ चुकी है। 5 जून को सिनेमाघरों में दो बड़ी और बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्में आमने-सामने आने वाली हैं। एक तरफ वरुण धवन अपनी रोमांटिक और यंग लव स्टोरी ‘जवानी तो इश्क होना है’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं, तो दूसरी तरफ बॉबी देओल अपनी डार्क, इंटेंस और रहस्यमयी फिल्म ‘बंदर’ से बड़ा धमाका करने वाले हैं। दिलचस्प बात ये रही कि दोनों फिल्मों के ट्रेलर एक ही दिन रिलीज होने वाले थे। लेकिन आखिरी वक्त पर वरुण धवन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट अचानक कैंसिल कर दिया गया। फिलहाल मेकर्स ने नई डेट को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में सिर्फ डेटिंग ऐप स्कैम की कहानी नहीं दिखाई गई, बल्कि उन लोगों की जिंदगी की भी झलक मिलती है जो बाहर से बेहद कॉन्फिडेंट नजर आते हैं लेकिन अंदर से टूटे और अकेले होते हैं। बॉबी देओल फिल्म में समीर मेहरा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी पर्सनैलिटी में रहस्य, डर और खतरा तीनों दिखाई देते हैं। फिल्म में सबा आजाद, सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी भी दमदार रोल में नजर आ रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या समीर मेहरा असली विलेन हैं या फिर वो खुद किसी खतरनाक खेल का शिकार बन चुके हैं? इसका जवाब मिलेगा 5 जून को।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *