Moringa Paratha: नाश्ते में खाएं मोरिंगा के पत्तों का परांठा, भर-भरकर मिलते हैं इतने सारे विटामिन

e3ac674bc8b5e01a4331b5be539f8f5717797763176751257 original


Benefits Of Eating Moringa Paratha For Breakfast: मोरिंगा की पत्तियां, जिन्हें कई जगहों पर सहजन के पत्ते भी कहा जाता है, आजकल सुपरफूड के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इन्हें रोजाना के खानपान में शामिल किया जाए तो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व एक साथ मिल सकते हैं. खासकर सुबह के नाश्ते में मोरिंगा के पत्तों का परांठा खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

कौन से विटामिन इससे मिलता है?

एक्सपर्ट के अनुसार, मोरिंगा की पत्तियां विटामिन ए, सी और बी6 का अच्छा सोर्स हैं. इसके अलावा इनमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं. यही वजह है कि इसे नेचुरल पोषण का पावरहाउस कहा जाता है. हेल्थ रिसर्च में भी यह सामने आया है कि मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.

क्या इससे इम्यून सिस्टम को फायदा होता है?

डॉक्टर्स का कहना है कि मोरिंगा की पत्तियां इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करती हैं. इनमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक माना जाता है, जिससे इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बेहतर हो सकती है. इसके अलावा ये शरीर में सूजन कम करने में भी मददगार हो सकती हैं. यही कारण है कि जोड़ों के दर्द या सूजन से परेशान लोगों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: आम पन्ना में क्यों नहीं मिलानी चाहिए चीनी? जानें यह सेहत को कितना पहुंचाती है नुकसान

आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

मोरिंगा का असर दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव माना जाता है. कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. वहीं इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है. जिन लोगों को कब्ज, गैस या पेट फूलने जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए मोरिंगा फायदेमंद माना जाता है.

कैसे बना सकते हैं आप इसे?

अगर आप इसे स्वादिष्ट तरीके से अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो मोरिंगा परांठा एक आसान और हेल्दी विकल्प हो सकता है. इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में बारीक कटी मोरिंगा की पत्तियां, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है. इसके बाद फिर इसमें थोड़ा तेल डालकर नरम आटा गूंथ लिया जाता है. इसके बाद छोटी लोइयां बनाकर परांठा बेलें और तवे पर हल्का घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. यह परांठा दही, अचार या चाय के साथ खाया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह के नाश्ते में मोरिंगा परांठा खाने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और दिनभर एक्टिव महसूस करने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: Masala Oats: मसाला ओट्स बनाते वक्त मिला दे ये खास मसाला, उंगली चाटते रह जाएंगे लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *