QUALIFIER-1 IPL 2026: RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए विस्तार से

6b4bb119e15bafe8736c026f77e1f9c217797680054331430 original


26 मई 2026 मंगलवार को आईपीएल का क्वालीफायर-1 मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम पर खेला जाएगा. आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. अब सबकी नज़रें क्वालीफायर के मुकाबलों पर टिकी हैं. प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 स्थान पर बैठी रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने क्वालीफायर-1 के मुकाबले में खेलेंगी.

फैंस इस क्वालीफायर-1 मुकाबले का मजा अपने घर बैठे भी उठा सकते हैं. फैंस क्वालीफायर -1 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सभी स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर हिन्दी और अंग्रेजी में देख सकते हैं. मोबाइल फोन पर जियो हॉटस्टार की ऐप और कई वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सभी प्रकार की भाषाओं में देख सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- ‘कितने गंदे कमेंट, वो…’ किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई

क्वालीफायर -1 मुकाबले की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी. रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर 7 बजे टॉस के लिए आएंगे.

प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु 18 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं. गुजरात टाइटंस भी 18 प्वाइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु के द्वारा आईपीएल 2026 में कमाल के प्रदर्शन के चलते उनका नेट रन रेट गुजरात टाइटंस के मुकाबले बेहतर है. इस कारण प्वाइंट्स टेबल में उनकी टीम को टॉप स्पॉट मिला है. आज के मुकाबले में जो टीम जीतेगी वे सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी. जिस टीम की हार होती है उसको फिर एक और मौका मिलेगा क्वालीफयर-3 में फाइनल तक पहुंचने के लिए.

रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु की संमभावित प्लेइंग-11 टीम

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टीम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार.

गुजरात टाइटंस की संमभावित प्लेइंग-11 टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान),जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद खान, राहुल तेवतिया,अरशद खान, कगिसो रबाडा, और मोहम्मद सिराज.

RCB vs GT Qualifier 1: गुजरात के खिलाफ पहले क्वालीफायर से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान- ‘अब मुश्किलें बढ़ी क्योंकि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *