1500 की कैब हुई 79 रुपये में बुक! शख्स ने बताया किराया कम करने का तरीका

411c58e43cd0e1fb8995819296b7c9ea17957155742841346 original


एयरपोर्ट से कैब बुक करना कितना महंगा पड़ता है, ये तो हम सभी जानते हैं. ऐसे में एक शख्स ने बताया है कि इस लंबे-चौड़े फेयर को कैसे कम किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस शख्स ने बताया कि उसने 1500 रुपये के फेयर को सिर्फ एक ट्रिक से 79 रुपये में बदल दिया. ये ट्रिक कई लोगों के काम आ सकती है.

दरअसल ये मामला मुंबई एयरपोर्ट का है, जहां से एक शख्स ने कैब बुक की थी, जिसका फेयर 1500 रुपये हो रहा था. इस ट्रिक के बारे में शख्स का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
सोशल मीडिया पर कई अच्छी और बुरी हर तरह की जानकारियां शेयर की जाती हैं. जो लोगों का अनुभव बताती हैं. हाल ही में एक सनी आर गुप्ता नाम के सोशल मीडिया यूजर ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से करीब 4 किलोमीटर दूर जाने के लिए कैब बुक करनी थी.

जब उन्होंने एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से कैब बुक करने की कोशिश की, तो एप पर किराया 1500 रुपये दिखा रहा था. साथ ही कैब आने का समय भी 17 मिनट बताया गया. इतना ज्यादा किराया देखकर उन्होंने तुरंत कैब बुक नहीं की.

इस ट्रिक से घटा किराया
शख्स ने आगे पोस्ट में बताया कि, इसके बाद उन्होंने एक दूसरा तरीका अपनाया. वो एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकलकर पास के फेयरमोंट होटल की तरफ चले गए. ये होटल एयरपोर्ट के अराइवल एरिया के सामने है. उन्होंने अपनी कैब की पिकअप लोकेशन एयरपोर्ट की जगह होटल के पास कर दी. इसके बाद उसी 4 किलोमीटर के रास्ते का किराया घटकर सिर्फ 79 रुपये रह गया.

इसका मतलब है कि सिर्फ पिकअप पॉइंट बदलने से ऐप पर दिखने वाले किराये में 1421 रुपये का अंतर आ गया. इसके अलावा यूजर ने ये भी बताया कि उन्होंने कैब ड्राइवर को 50 रुपये की टिप भी दी. इस तरह उनका कुल खर्च 125 रुपये हुआ. कैब भी सिर्फ 6 मिनट में पहुंच गई, जबकि एयरपोर्ट से बुकिंग करने पर 17 मिनट का इंतजार दिखाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: 10000 की SIP 15 साल तक, क्या 1 या 20 तारीख बदल देगी रिजल्ट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *