‘करो या मरो’ मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर

86cfec40b4f682a64b766a2b18f159dc1779463028591975 original


IPL 2026 में अपने सबसे महत्वपूर्ण मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को 440 वोल्ट का झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कन्कशन हुआ था और उंगली में फ्रैक्चर भी हुआ था. रघुवंशी की यह चोट कोलकाता टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि KKR को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराना बहुत जरूरी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, “अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कैच पकड़ते समय कन्कशन हुआ और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ.”

रघुवंशी अब तक आईपीएल 2026 में KKR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 13 मैचों में 422 रन बनाए, इस सीजन उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारी निकली हैं. अब सवाल है कि कोलकाता टीम में बतौर विकेटकीपर रघुवंशी की जगह कौन लेगा.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में तेजस्वी सिंह दहिया ने उन्हें रिप्लेस किया था. मगर उन्हें दबाव भरे मैचों का अधिक अनुभव नहीं है. दूसरी ओर फिन एलन को भी केकेआर ने ज्यादातर इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल किया है.

कोलकाता को झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. कोलकाता का आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है, जिसे जीतकर वह 15 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है. अगर केकेआर वह मैच नहीं जीत पाती है तो आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी. बता दें कि कोलकाता पिछले 7 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंची है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के पांच सबसे बड़े विवाद, रियान पराग का वेपिंग कांड, RCB प्लेयर पर भी मचा बवाल

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ से 5 खिलाड़ी होंगे बाहर? ऋषभ पंत की भी होगी छुट्टी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *