पंजाब के कुराली से एक दिल तोड़ देने वाली घटना सामने आई है. दिनदहाड़े एक साढ़े 4 साल कि बच्ची को किडनैप कर लिया गया, अपहरणकर्ताओं ने दादा-दादी को कार से कुचलने का भी प्रयास किया. सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कुल पांच अपहरणकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया. इसपर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
सीसीटीवी फुटेज में दादा-दादी और बच्ची स्कूटर पर सवार हैं. तभी 2 युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं और बच्ची को छीनने का प्रयास करते हैं. इसी झड़प के बीच एक गाड़ी आकर रुकती है, जिसमें से तीन युवक और उतरते हैं. अपहरणकर्ता बच्ची को गाड़ी में बिठाकर वहां से भाग निकलते हैं. इसी बीच अपहरणकर्ता गाड़ी से दादा-दादी को कुचलने का प्रयास करते हैं.
हरभजन सिंह ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना पर पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पंजाब पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि यह आखिर पंजाब में क्या हो रहा है, इस घटना पर पुलिस को तुरंत एक्शन लेकर पीड़ित परिवार की सहायता करनी चाहिए.
What’s going on in punjab . I urge @DGPPunjabPolice to see this matter and help the family https://t.co/XkJy60jsWI
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 20, 2026
बच्ची के पिता ने बताया कि बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस चल रहा है. पिता का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि अपहरण किसने किया, लेकिन उन्हें शक है कि उनकी पत्नी ने कानून से खिलवाड़ करते हुए अपहरणकर्ताओं की मदद से इस घटना को अंजाम दिया. बच्ची के पिता ने यह भी कहा कि उनकी सास और एक संदीप नामक व्यक्ति इस किडनैपिंग में शामिल हो सकता है. उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है.
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट