वैश्विक संकट के बीच PM मोदी के ईंधन बचत अपील पर जानें क्या है महिलाओं का रिएक्शन, क्यों रद्द हो रहीं डेस्टिनेशन वेटिंग

9ebfca05a29d8ba1bcfe4cdc76806e7817786693895191431 original


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में की गई ईंधन बचत और विदेशी मुद्रा संरक्षण की अपील का असर अब आम लोगों के जीवन में भी दिखाई देने लगा है. गुजरात के सूरत शहर की महिलाओं और युवा पेशेवरों ने अपने निजी फैसलों में बड़े बदलाव किए हैं. किसी ने विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग रद्द कर दी, तो किसी ने विदेश यात्रा छोड़कर भारत घूमने का फैसला किया है.

सूरत की व्यवसायी कृतिका शाह ने आईएएनएस से बताया कि उनके परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और पहले विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई गई थी. लेकिन प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर परिवार ने यह फैसला बदल दिया. अब शादी सूरत में ही आयोजित की जाएगी.

और पढ़ें: बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति… देखें Video

सूरत में दिखा ‘वोकल फॉर लोकल’ असर

कृतिका ने कहा कि शादी को छोटा और सरल रखने से सोने की खरीदारी भी सीमित कर दी गई है. उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि महंगे सोने के गहनों के पीछे भागने के बजाय इमिटेशन ज्वेलरी और पुराने पारिवारिक गहनों, यानी हेरिटेज ज्वेलरी, का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है. उनका मानना है कि भारतीय साड़ियों के साथ ऐसे गहने बेहद खूबसूरत लगते हैं और इससे अनावश्यक खर्च भी बचता है.

वहीं, आर्किटेक्ट प्रांजल पटेल ने बताया कि उन्होंने भी प्रधानमंत्री की अपील को अपने जीवन में अपनाया है. अब वे ऑफिस जाने के लिए निजी वाहन की जगह अपने पिता के साथ कारपूलिंग करती हैं या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करती हैं.

विदेश ट्रिप रद्द, भारत घूमने का फैसला

प्रांजल ने बताया कि दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान भी रद्द कर दिया गया है. अब वे भारत के अलग-अलग पर्यटन स्थलों की यात्रा करेंगी. उनका कहना है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भारतीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.सूरत की इन महिलाओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी की अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रदूषण कम करने, ईंधन बचाने और विदेशी मुद्रा को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने युवाओं और समाज के अन्य लोगों से भी ‘वोकल फॉर लोकल’ और संसाधनों की बचत के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है.

और पढ़ें : Gold Import Duty: पीएम मोदी की अपील के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोने-चांदी के आयात पर बढ़ाया शुल्क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *