PCB ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला

ceb4ea9f88e88e656b4f0ec97869286017547469170291173 original


पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह मुश्किल में फंस गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नसीम शाह पर दो करड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. नसीम शाह पर पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है. नसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नवाज शरीफ की बेटी मरियम की क्रिकेट कार्यक्रम में उपस्थिति के बारे में ट्वीट किया था. 

इस पोस्ट में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के उद्घाटन मैच में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की मौजूदगी की आलोचना की गई थी. 2026 पीएसएल के पहले मैच के दौरान किए गए इस पोस्ट में गद्दाफी स्टेडियम में मरियम को दिए गए ‘महारानी’ जैसे शाही स्वागत पर व्यंग्य किया गया था. मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं. 

मरियम के संदर्भ में नसीम शाह ने पोस्ट किया था, ‘‘उन्हें लॉर्ड्स की महारानी की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है?’’ यह घटना तब हुई जब पीसीबी ने खाड़ी युद्ध के मद्देनजर ईंधन बचाने और सरकारी खर्च में कटौती के उपायों का पालन करने के लिए लाहौर और कराची में पीएसएल मैचों में प्रशंसकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

पीसीबी ने घोषणा की कि उसकी अनुशासन समिति ने नसीम को अपने केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने का दोषी पाया है. मरियम के पीएसएल के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर गद्दाफी स्टेडियम पहुंचने के तुरंत बाद नसीम को 27 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

ट्वीट को तुरंत हटा दिया गया था और यह दावा किया गया था कि अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन पीसीबी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया.
बोर्ड ने कहा कि नसीम ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था और अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी थी, लेकिन अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी पाया. नसीम के सोशल मीडिया सलाहकार को पीसीबी द्वारा पहले ही हटा दिया गया और उन्हें ‘ब्लैकलिस्ट’ कर दिया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *