कभी आसमान को निहारा तो कभी गहरी सोच में डूबे नजर आए सलमान खान, वायरल हुईं भाईजान की ये लेटेस्ट तस्वीरें

7772a534d2adbcaefb3d96f2efb67fca17834327362241400 original


बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस एक्शन-वॉर ड्रामा फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘मातृभूमि’ की रिलीज से पहले सलमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

सलमान खान ने शेयर की तस्वीरें
सामने आई तस्वीरों में सलमान खान हरे-भरे पहाड़ों के बीच कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में वो आसमान की ओर देखते हुए सुकून के पल बिताते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में सिर झुकाए गहरी सोच में डूबे नजर आ रहे हैं. सलमान ने फोटोज शेयर करते हैं कैप्शन में ‘मातृभूमि’ लिखा है. इस दौरान सलमान खान ने अपनी फिट बॉडी भी फ्लॉन्ट की. 

ये भी पढ़ेंः ‘गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो’, जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह

कैजुअल लुक में नजर आए सलमान खान
इस दौरान सलमान खान का कैजुअल और रफ-टफ लुक देखने को मिला. उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट के साथ लाइट ब्लू रिप्ड जींस पहनी हुई है. इसके साथ उन्होंने ब्राउन काउबॉय हैट, हाथ में घड़ी और ब्रेसलेट से अपना लुक पूरा किया. पहाड़ों और हरियाली के बीच उनका ये सिंपल और स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

कभी आसमान को निहारा तो कभी गहरी सोच में डूबे नजर आए सलमान खान, वायरल हुईं भाईजान की ये लेटेस्ट तस्वीरें 

सोशल मीडिया पर वायरल सलमान खान की फोटोज
सलमान खान ने जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, देखते ही देखते वायरल हो गईं. फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बरसात कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘हमेशा जवान, भाईजान.’ एक ने लिखा, ‘लव यू भाईजान.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत शानदार.’ 

कभी आसमान को निहारा तो कभी गहरी सोच में डूबे नजर आए सलमान खान, वायरल हुईं भाईजान की ये लेटेस्ट तस्वीरें

‘मातृभूमि’ के बारे में जानिए
‘मातृभूमि’ की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशन की कमान अपूर्व लाखिया को सौंपी गई है, जिन्होंने फिल्म ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सलमान के साथ इसमें एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. ये फिल्म किताब ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3’ के एक चैप्टर पर बेस्ड है, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है. 

ये भी पढ़ेंः ‘ये फिल्म देखी जानी चाहिए इसका एनकाउंटर न करें’, Ram Gopal Varma ने ‘सतलुज’ का रिव्यू किया शेयर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *