वैभव के 40, अभिषेक ने बनाए 78, श्रीलंका से हारते ही टूट गया 13 साल पुराना सपना

583f25f6b6b3896c8ca7cd26700f33d91795749527564975 original


न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में भी मोहम्मद सिराज का चयन नहीं हुआ है. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक वनडे खेलने का चांस मिला, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी सिर्फ एक मैच मिला. उसके बाद टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों से उन्हें बाहर बैठना पड़ा. सिराज के लिए पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने सहानुभूति व्यक्त की है. कार्तिक ने साफ कहा कि खिलाना ही नहीं है तो आप सिराज को लेकर ही मत जाइए.      

पहले टेस्ट में भारतीय जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के पेस अटैक के साथ उतरी थी. वहीं दूसरे टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को दी गई. सिराज फिर भी बाहर बैठे रहे. 

क्या वह रो रहे हैं?

मोहम्मद सिराज के बाहर होने पर मुरली कार्तिक ने कहा, “क्या वह रो रहे हैं? सिराज एक भावुक व्यक्ति हैं. कुछ लोग तब भी ठीक रहते हैं जब ड्रॉप होते हैं, लेकिन कुछ वाकई खेलना चाहते हैं. उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनके पैर या सिर में दर्द है, वे पूरी जान से खेलते हैं. सिराज ऐसे ही खिलाड़ी हैं.”

जब शुभमन गिल से पूछा गया था कि सिराज को पहले टेस्ट से क्यों ड्रॉप किया गया? कप्तान गिल का कहना था कि अभी सिराज की फॉर्म बढ़िया नहीं है. इस बयान के लिए उनकी खूब आलोचना भी हुई. सिराज श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों में केवल 4 विकेट ले पाए थे. मगर श्रीलंकाई पिचें स्पिन डोमिनेंट रही हैं, इसलिए वहां के प्रदर्शन के आधार पर सिराज की फॉर्म का आकलन करना सही नहीं है. 

लेकर ही मत जाओ 

मुरली कार्तिक ने आगे कहा, “कभी-कभी आप अपनी भावनाओं को छुपा लेते हैं, क्योंकि आप ODI सीरीज से भी ड्रॉप हो गए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें आखिरी विकल्प के तौर पर चुना गया था. ऐसा होने पर खिलाड़ी आहत होता है. अगर आपको लगता है कि उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है या वह नेट्स में अच्छा नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें न्यूजीलैंड स्क्वाड के साथ लेकर ही मत जाओ.”

यह भी पढ़ें:

जयदेव उनादकट ने टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-11 पर खेली इतिहास की सबसे बड़ी पारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *