इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

1008c8e0bd54f12dc2498f5e4fb22f1817837945275191294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, SSB इंटरव्यू और चिकित्सा परीक्षण पर आधारित होगा।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.

यह भर्ती विभिन्न शाखाओं के लिए आयोजित की जा रही है. ऐसे अभ्यर्थी जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

एसएससी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई/बीटेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा संबंधित शाखा के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए. विभिन्न शाखाओं के लिए आयु सीमा में मामूली बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें – IIT और IIIT में क्या है सबसे बड़ा अंतर जानिए, किस कॉलेज में मिलेगा बेहतर करियर और कैसे होगा एडमिशन

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच के बाद शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.एसएसबी इंटरव्यू में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह गतिविधियां और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे. इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर उपलब्ध SSC Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
  3. नया पंजीकरण (Registration) करें और आवश्यक जानकारी भरें.
  4. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें.
  5. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें.
  7. भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *