रामायण के बवंडर में धुआं हुईं ‘गनमास्टर जी9’-‘ये प्रेम मोल लिया’, जानें ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी

e1a4b212c0cbb3d0ed1636aab7631acb17957917892261403 original


बॉक्स ऑफिस पर तो आजकल फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कई बार दोनों ही फिल्मों को फायदा होता है तो कई बार एकाध ही फिल्म मुनाफा कमा पाती है. ऐसे में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. नितेश तिवारी की फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. इसकी तबाही के बीच इस फ्राइडे को दो फिल्मों ‘गनमास्टर जी9’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ को रिलीज किया गया.

‘रामायण’ ने ‘गनमास्टर जी9’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ दोनों ही फिल्मों का खेल खराब कर दिया. इसकी वजह से इनकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही. लेकिन फिर भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है.

‘गनमास्टर जी9’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘गनमास्टर जी9’ को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 1.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. 
– ऐसे में अब सैकनिल्क के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 3.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 
– जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रहा और इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0% दर्ज की गई.

गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-1 3.65 करोड़ (10.30 बजे तक) 11.0%
टोटल कलेक्शन 3.65 करोड़  

‘ये प्रेम मोल लिया’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही अगर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ये भले ही एडवांस बुकिंग में इमरान की फिल्म को पीछे नहीं छोड़ पाई थी लेकिन फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में इसे जरूर पछाड़ दिया है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 4.00 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ रहा. जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0% दर्ज की गई.

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-1 4.00 करोड़ (10.30 बजे तक) 11.0%
टोटल कलेक्शन 4.00 करोड़  

‘रामायण’ ने बिगाड़ा दोनों फिल्मों का खेल

‘रामायण’ की रिलीज को 23 दिन हो गए हैं और दोनों फिल्मों ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज के बीच भी नितेश तिवारी की फिल्म का जलवा बरकरार है. ये देखते ही देखते 23वें दिन की कमाई के बाद इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मार चुकी है. भले ही ‘रामायण’ की कमाई में गिरावट आई है लेकिन इसके आगे ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ टिक नहीं पाई.

सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने 23वें दिन रात 10.30 बजे तक 8.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ हो चुका है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *