Best Places To Apply Perfume: क्या पसीने की बदबू के कारण आपसे दूर-दूर भागते हैं लोग? जानें परफ्यूम लगाने के बेस्ट पॉइंट

a5392c7d92bfaf7b6f6d84bc6279b3f017751083298511257 original


Best Points To Apply Perfume For Long Lasting Smell: क्या पसीने की बदबू की वजह से लोग आपसे दूरी बनाने लगे हैं? अगर ऐसा है, तो सिर्फ महंगे परफ्यूम इस्तेमाल करने से बात नहीं बनेगी, बल्कि उसे सही जगह और सही तरीके से लगाना भी उतना ही जरूरी है. दरअसल, खुशबू का असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे शरीर के किन हिस्सों पर अप्लाई करते हैं. परफ्यूम को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए शरीर के उन हिस्सों को चुनना जरूरी है जहां हल्की गर्मी रहती है. ये हिस्से खुशबू को एक्टिव करते हैं और उसे धीरे-धीरे पूरे दिन फैलाने में मदद करते हैं, जिससे आप फ्रेश और अट्रैक्शन महसूस करते हैं. 

कौन सी जगह है बेस्ट?

परफ्यूम के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट blancoparfumes की रिपोर्ट के अनुसार, कलाई को परफ्यूम लगाने का सबसे लोकप्रिय पॉइंट माना जाता है. यहां नसें त्वचा के करीब होती हैं, जिससे गर्माहट बनी रहती है और खुशबू लंबे समय तक टिकती है. गर्दन और कानों के पीछे का हिस्सा भी परफ्यूम के लिए बेहद अहम जगह मानी जाती है. इन जगहों पर लगाने से खुशबू शरीर की गर्मी के साथ मिलकर धीरे-धीरे फैलती रहती है. 

इसे भी पढ़ें- Best Time To Take Vitamin D: रात में विटामिन D लेना सही या गलत, जानें आपकी नींद और हार्मोन से इसका कितना गहरा कनेक्शन?

यहां भी लगाना चाहिए

सीने पर हल्का सा परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू ऊपर की ओर उठती है और पूरे दिन एक सॉफ्ट फ्रेगरेंस बनाए रखती है. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक फ्रेश रहना चाहते हैं. पेट के आसपास परफ्यूम लगाना भले ही आम न हो, लेकिन यह भी खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. यह हिस्सा शरीर की गर्मी को बनाए रखता है, जिससे परफ्यूम का असर बढ़ता है. 

बालों पर लगाते समय रखें ध्यान

बालों पर हल्का परफ्यूम लगाने से खुशबू ज्यादा देर तक बनी रहती है, लेकिन इसे सीधे स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए. बेहतर है कि इसे कंघी पर स्प्रे करके बालों में लगाया जाए.
इसके अलावा, कोहनी के अंदर वाले हिस्से, घुटनों के पीछे और टखनों जैसे हिस्से भी ऐसे पॉइंट्स हैं जहां परफ्यूम अच्छी तरह टिकता है और धीरे-धीरे अपनी खुशबू छोड़ता है.
परफ्यूम लगाने से पहले शरीर को साफ और हल्का मॉइश्चराइज्ड रखना चाहिए. साफ और हाइड्रेटेड त्वचा पर खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है और बेहतर तरीके से काम करती है.

इस बात का रखें ख्याल

जरूरी बात यह है कि परफ्यूम को ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें. कम मात्रा में लगाया गया परफ्यूम ज्यादा प्रभावी होता है और आसपास के लोगों को भी अच्छा लगता है. परफ्यूम लगाने के बाद उसे रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उसकी खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है. इसके साथ ही, कपड़ों पर भी हल्का स्प्रे किया जा सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं.

इसे भी पढ़ें – Testoesterone increasing fruits: रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *