21 साल की मेहनत से ‘लक्ष्मण’ बने रवि दुबे, बोले- ‘रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था’


रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. उन्होंने ‘स्त्री तेरी कहानी’ से अभिनय की शुरुआत की, इसके बाद ‘डोली सजा के’ और ‘यहां के हम सिकंदर’ में काम किया.  इसके बाद शो ‘सास बिना ससुराल’ ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन ‘जमाई राजा’ में सिद्धार्थ खुराना की भूमिका ने उन्हें टीवी का स्टार बना दिया.

टीवी के अलावा एक्टर रियलिटी शो और होस्टिंग भी कर चुके हैं. उन्होंने ‘नच बलिये 5’, ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में पार्टिसिपेट किया और कई शो होस्ट किए. अब वो अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के रोल में नजर आने वाले हैं, ये उनकी पहली हिंन्दी फिल्म है.

21 सालों तक मेहनत कर रवि दुबे बने ‘लक्ष्मण’
रवि दुबे ने ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने Galatta Plus से बातचीत में कहा, ‘मैंने अपनी पहली हिंदी फिल्म तक पहुंचने के लिए 21 साल की मेहनत की है. मुझे लगता है कि हमेशा एक नई ऑडियंस होती है, जिससे जुड़ना जरूरी है और इसके लिए सही मंच मिलना भी जरूरी है. रामायण से बेहतर चैलेंज कोई नहीं हो सकता.’

जब उनसे पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि लोगों को यह बताने की जरूरत है कि रवि दुबे कौन हैं? इस पर उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके करियर के इस मुकाम पर नई ऑडियंस उनसे जुड़ रही है, तो वह इसके लिए बेहद आभारी हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी एक्सपेक्टेशंस और एंबीशंस ज्यादा बड़े नहीं हैं.

रवि दुबे ने आगे कहा, ‘यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका है. मेकर्स ने मुझ पर काफी भरोसा जताया है, जबकि इससे पहले किसी ने मुझे हिंदी फिल्म में नहीं देखा है.’ उन्होंने यह भी माना कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक नई शुरुआत की तरह है, जहां वह खुद को एक नए रूप में दर्शकों के सामने पेश करेंगे.

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
फिल्म रामायण कि बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं रवि दुबे उनके भाई लक्ष्मण को रोल प्ले कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, साउथ स्टार यश, अरुण गोविल, साई पल्लवी और भी कई कलाकार नजर आने वाले हैं.

नितेश तिवारी को निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर जारी किया गया है. इस टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, जिसने फिल्म का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. बता दें फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर और दूसरा 2027 में आएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *