IPL 2026: बेटों की वजह से बड़ी मुश्किल में फंसे सरफराज खान के पिता, देखें फिर इस तरह निकाला समाधान

f8103e9cd1834a48a030b73a96e5077617752227866641364 original


Sarfaraz Khan Father Support For CSK vs PBKS Match: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. दूसरी तरफ उनके छोटे भाई मुशीर खान टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. दोनों भाई के चक्कर में पिता नौशाद खान बड़ी मुश्किल में फंसे, जिसका उन्होंने बड़ा ही अच्छा समाधान निकाला. तो आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है. 

आईपीएल के मौजूदा सीजन का 7वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच है. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. मैच से पहले सरफराज और मुशीर के पिता नौशाद बेटों से मिलने के लिए चेन्नई पहुंचे. लेकिन यहां वह इस दुविधा में फंस गए कि किस बेटे की टीम को सपोर्ट किया जाए. 

दोनों को एक साथ सपोर्ट करने का निकाला समाधान

चेन्नई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सरफराज अपने पिता को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी देते दिखे. जर्सी पर उनके पिता नौशाद का नाम 97 नंबर के साथ लिखा हुआ था. चेन्नई की जर्सी पहनने के बाद उन्होंने पंजाब किंग्स का कैप लगाया, जिससे दोनों बेटों के सपोर्ट का संयोजन बना रहे. 

सरफराज ने पिता को जर्सी देते हुए कहा, “चेन्नई ने आपके लिए जर्सी बनाई. इसमें 97 नंबर और आपका नाम लिखा है. 97 आपका पसंदीदा नंबर है.”

चेन्नई की जर्सी लेने के बाद सरफराज के पिता ने हाथ में पंजाब किंग्स का कैप पकड़कर कहा, “ये मुशीर की टीम (पंजाब किंग्स के कैप की तरफ इशारा करते हुए). ये सरफराज की टीम (चेन्नई की जर्सी पहनने पर). दोनों टीम इधर (दिल की तरफ इशारा करते हुए) हैं. एक को नाराज नहीं कर सकते. दो आदमी में से एक को अच्छा और एक को खराब नहीं बोल सकते. दोनों टीमें अच्छी हैं. दोनों अच्छा करें.”

सरफराज ने बताया दिल का हाल 

सरफराज ने कहा, “इनके दिल का हाल मैं जानता हूं, बड़ा बेटा हूं तो ये सीएसके को ही सपोर्ट कर रहे हैं.”

 

यह भी पढ़ें: IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *