Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत, जानिए इससे डायबिटीज के अलावा क्या-क्या हो सकती हैं दिक्कतें?

8e5177639a651fce34ba7576b786d46d17748522116241257 original


Does Eating Sugar Turn Teeth Yellow: क्या ज्यादा चीनी खाने से दांत पीले हो जाते हैं? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीनी सीधे दांतों को पीला नहीं करती, लेकिन यह ऐसी परिस्थितियां जरूर बना देती है, जिससे दांतों का रंग बिगड़ सकता है और कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि शुगर से डायबिटीज होने के अलावा बाकी क्या दिक्कत हो सकती है. 

शुगर से क्या होती है दिक्कत?

दरअसल, जब आप मीठी चीजें जैसे कैंडी, कुकीज या सॉफ्ट ड्रिंक्स लेते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया इन शुगर को तोड़कर एसिड बनाते हैं. colgate की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एसिड दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचाता है. धीरे-धीरे इनेमल कमजोर होने लगता है और दांतों पर प्लाक जमने लगता है, जिससे उनका रंग पीला या बदरंग दिखने लगता है.  यही प्रक्रिया आगे चलकर कैविटी का कारण बनती है. बैक्टीरिया द्वारा बनाए गए एसिड इनेमल में छोटे-छोटे छेद कर देते हैं, जो समय के साथ बढ़ते जाते हैं. अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह इंफेक्शन दांत की अंदरूनी परत तक पहुंच सकता है और दर्द, इंफेक्शन यहां तक कि दांत टूटने की नौबत भी आ सकती है।

हालांकि, शरीर इस नुकसान को कुछ हद तक खुद भी ठीक करता है। लार में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे मिनरल्स दांतों को फिर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिसे रीमिनरलाइजेशन कहा जाता है. लेकिन अगर दिनभर बार-बार मीठा खाया जाए या मुंह सूखा रहता हो, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है और नुकसान ज्यादा होने लगता है.

इसे भी पढ़ें: नाखूनों से पहचानें सेहत का हाल, ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, तुरंत लें मेडिकल सलाह

डायबिटीज के अलावा समस्या

दांतों के अलावा, ज्यादा चीनी का असर पूरे शरीर पर भी पड़ता है। लगातार अधिक मात्रा में शुगर लेने से मोटापा बढ़ सकता है, जो आगे चलकर डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है. इसके अलावा, ज्यादा चीनी त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है, जिससे स्किन जल्दी ढीली और बेजान दिखने लगती है. कुछ आदतें इस खतरे को और बढ़ा देती हैं. जैसे बार-बार मीठे स्नैक्स खाना, मीठे या एसिडिक ड्रिंक्स को धीरे-धीरे सिप करना या चिपचिपी टॉफियां और कैंडी लंबे समय तक मुंह में रखना. इससे दांत लंबे समय तक एसिड के संपर्क में रहते हैं और नुकसान तेजी से बढ़ता है.

क्या हैं बचाव के तरीके?

इससे बचाव के लिए जरूरी है कि चीनी का सेवन सीमित रखा जाए. मीठी चीजों को दिनभर खाने की बजाय खाने के साथ लेना बेहतर माना जाता है. इसके अलावा शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाना, ज्यादा पानी पीना और नियमित रूप से ब्रश व फ्लॉस करना दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पूरी तरह चीनी छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन संतुलन और सही ओरल केयर से इसके नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें –  दिल्ली की लेट मॉर्निंग…मुंबई की नींद गायब, जानिए भारतीय शहरों की स्लीप स्टोरी, कौन कितना सोता है?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *