‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

1162b4615b06854fd851a8e7f0f31ece1787066003189209 original


‘आवारापन 2’ कि रिलीज से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ये मेकर्स के लिए जैकपॉट साबित होगी.  इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म नॉस्टैल्जिया की लहर का पूरा फायदा उठा रही है. इसे अब तक दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि बंपर ओपनिंग वीकेंड के बाद, सोमवार को इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई लेकिन ये अभी भी बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत बनी हुई है.

दिलचस्प बता ये है कि ये रिलीज के महज चार दिन में ही इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर एक बड़ी हिट साबित हो चुकी है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितनी कमाई की है?

‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ छाई हुई है. यहां तक कि सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश के बावजूद ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इसकी के साथ ये फिल्म हर दिन भरभरकर नोट कमा रही है. अच्छी बात ये है कि इसने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी लागत से डबल कमाई कर डाली थी. यानी अब ये मोटा मुनाफा कमा रही है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई में मंडे को वीकडेज के चलते काफी गिरावट भी आई थी लेकिन मंगलवार को 5वें दिन इसने अपनी रफ्तार बढ़ा ली.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़ और चौथे दिन 9.25 करोड़ कमाए,
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 100.50 करोड़ रुपये हो गया है.

  ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन जड़ा शतक
‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 5वें दिन कमाल कर दिखाया. इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और ऐसा करने वाली साल की 7वीं फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर कॉकटेल 2 के 104.53 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. बुधवार को फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी और साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें:-‘खलीफा’ से लेकर ‘इरुमुडी’ तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

इमरान हाशमी की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म बनी
‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन इतिहास रच दिया है. 100 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ ही ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की पहली सोलो 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसके दूसरे तक कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने की पूरी उम्मीद है. 

आवारापन 2 के बारे में
‘आवारापन 2’, इमरान हाशमी की 2007 की हिट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘गदर 2’ से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- ‘मैंने किसी से उधार…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *