‘शिव पंडित’ बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3′? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान

60bd59b572e84a17077de91bde3a11ac1787208877862209 original


‘आवारापन 2′ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ये फिल्म  इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. जानकर हैरानी होगी कि इसका 2007 में आया पहले पार्ट बॉक्स ऑफिस पर असफल रहा था. लेकिन  ‘आवारापन 2′ ने हिट होकर सारी भरपाई कर दी है.  इस कामयाबी और फिल्म के ओपन-एंडेड क्लाइमैक्स को देखते हुए फैन्स अंदाज़ा लगा रहे हैं कि इसका तीसरा पार्ट भी आ सकता है. वहीं फिल्म के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में ‘आवारापन 2′ के अगले पार्ट को लेकर बात की है.

क्या ‘आवारापन 3′ भी आएगी?
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान राइटर बिलाल सिद्दीकी ‘आवारापन 3′ को लेकर हिंट दिया है. हालांकि उन्होंने क्लियली कुछ भी कंफर्म नहीं किया है लेकिन इतना जरूर कहा है कि कुछ तो चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बिलाल सिद्दीकी ने फिल्म में शबाना के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा “उनका स्क्रीन पर जबरदस्त असर है, भले ही आप उन्हें पूरी फिल्म में स्क्रीन पर न देखें, फिर भी वह किरदार की जर्नी को इस तरह से प्रभावित करती हैं कि उसे (शिवम) इसका पता भी नहीं चलता. मुझे लगता है कि यह बहुत अहम रोल था और उम्मीद है कि वह आगे और भी बड़े काम करेंगी.”

इसके बाद उनसे पूछा गया कि तो, क्या ‘आवारापन 3’ पर काम चल रहा है? इस पर बिलाल ने कहा, “तीसरे पार्ट की बात करें तो, फिल्म रिलीज होने के बाद से विशेष (भट्ट, फ़िल्म के प्रोड्यूसर) और मेरी बस कुछ मैसेज के अलावा कोई बात नहीं हुई है. मुझे अभी तक उनसे उनके प्लान के बारे में पता नहीं चला है. उम्मीद है कि वह जल्द ही इस बारे में सोचेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे, और फिर देखेंगे कि क्या होता है. मैं बहुत एक्साइटेड हूं.”

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘आवारापन 2’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

आवारापन 2 के एंडिंग से फैंस को तीसरे पार्ट उम्मीद
बता दें कि ‘आवारापन 2’ की एंडिंग इस सीन के साथ होती है कि शिवम (इमरान हाशमी) जोरावर (पूरन गब्बी) के चंगुल से उन बच्चों को सफलतापूर्वक बचा लेता है जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. बाद में पता चलता है कि जोरावर की दुश्मन नफीसा (शबाना आज़मी) ने शिवम की इस काम में मदद की थी. फिल्म के आखिरी सीन में शिवम को नफीसा के गैंग में शामिल होते दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि उसका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. इसी सीन के साथ फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट के आने का अंदाजा लगा रहे हैं.

 

आवारानपन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
आवारानपन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और ये हिट का टैग हासिल कर चुकी है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 6 दिनों में भारत में 107 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में 150 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है. इसका पहला पार्ट, जिसमें इमरान के साथ आशुतोष राणा, श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा थे, अब एक कल्ट क्लासिक बन चुका है, लेकिन 2007 में यह बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और दुनिया भर में इसने 12 करोड़ ही कमाए थे. 

आवारापन 2 के बारे में
आवारापन 2 में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मिले-जुले से लेकर अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है.

ये भी पढ़ें:-‘जना नायकन’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *