रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?

ce4bc10a29ebdb4ca6af81cdb2dd323317874735926351296 original


एक समय था जब रानू मंडल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ और उनकी आवाज ने उन्हें सीधे बॉलीवुड तक पहुंचा दिया. लेकिन कुछ समय बाद उनकी जिंदगी फिर बदल गई और वो लाइमलाइट से दूर हो गईं. अब हर किसी के मन में सवाल है कि रानू मंडल कहां हैं और आजकल क्या कर रही हैं?

रातों-रात पॉपुलर हो गई थी रानू मंडल
बता दें, साल 2019 में पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का मशहूर गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाते हुए रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनकी सुरीली आवाज ने रातों-रात पूरे देश का ध्यान खींच लिया था.

सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल की अवाज से इंप्रेस होकर उन्हें अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने का ऑफर दिया. उनका गाया हुआ ये गाना भी इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहा, लोगों ने इसे पसंद किया.

ये भी पढ़ेंः कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो

इसके बाद रानू मंडल को मुंबई के रियलिटी शो में भी बुलाया गया. हालांकि फिर वो लाइमलाइट से दूर होती गईं.

कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
अब रानू मंडल आज के समय में पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित अपने पुराने जर्जर घर में रह रही हैं. फिल्मों और सोशल मीडिया की चमक-दमक भरी दुनिया से दूर, वो अब बेहद सिंपल लाइफ जी रही हैं. वो गरीबी में जीवन जी रही हैं.

कुछ महीने पहले यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर निशा तिवारी पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित रानू मंडल के घर उनसे मिलने गई थीं. इस दौरान रानू मंडल की मौजूदा स्थिति और रहन-सहन का वीडियो सामने आया था, जो कि काफी चर्चा में भी रहा. 

रानू मंडल की पर्सनल लाइफ
रानू मंडल की एक बेटी स्वाती रॉय हैं. उनके पति बबलू मंडल का निधन हो चुका है, और उनके माता-पिता का निधन उनके बचपन में ही हो गया था.

रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?

अब हाल ही में रानू मंडल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा है, जिसमें वो रोमांटिक गाना ‘लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता’ गाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः बिकिनी पहन पूल में उतरीं वाणी कपूर, तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘तबाही’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *