बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली ‘द ओडिसी’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?

ec6dca184293f4cc7e3d9d696d53d7631787474067138587 original


क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. इंडिया में भी फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. अब फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. 

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे ‘द ओडिसी’?
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, फिल्म 17 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म प्रीमियम वीडिय ऑन डिमांड पर रिलीज होगी. व्यूअर्स फिल्म को रेंट पर और खरीदकर ऑनलाइन देख पाएंगे. यूनिवर्सल पिक्चर फिल्म को 4K अल्ट्रा साउंड HD, ब्लू रे और डीवीडी में भी रिलीज करेगा. फिल्म की फिजिकल कॉपी भी रिलीज होगी. इंडियन ऑडियंस फिल्म कितने रुपये में रेंट पर या खरीदकर देख पाएगी ये जब डिजिटल रिलीज करीब आएगी तब अनाउंस होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एप्पल टीवी, Fandango at Home, प्राइम वीडियो और यूट्यूब मूवीज एंड टीवी पर रेंट और खरीदकर देख पाएंगे. मेकर्स फिल्म की इडिंयन डिजिटल रिलीज को लेकर और अपडेट देंगे.  

ये भी पढें- ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

‘द ओडीसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 12,603.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इंडिया में फिल्म ने ग्रॉस 219.98 करोड़ कमाए. फिल्म ने नेट 185.30 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 7,700 करोड़ का बिजनेस किया. 

‘द ओडिसी’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस

फिल्म ने इंडिया में 17.40 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 21.90 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 8.35 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 44.95 करोड़ कमाए. फिल्म ने 23.50 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 16.20 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 7.47 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मैट डेमन लीड रोल में हैं. वहीं टॉम हॉलैंड उनके बेटे के रोल में नजर आए हैं. फिल्म में ऐनी हैथवे और जैंडाया भी नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *