Gold Silver Price: शादी सीजन से पहले आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, चांदी 2,700 रुपये फिसली; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

13fe482e929ced2bdd3b4eedc711b2ea17753669163971379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार, 9 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए थे. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 420 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,50,647 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,51,776 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:50 बजे, गोल्ड वायदा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,357 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,51,452 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही है. 

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.13 प्रतिशत या 2,710 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,35,850 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,37,589 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,601 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,010 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,651 रुपये चल रही है. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,980 रुपए
22 कैरेट – 1,41,160 रुपए
18 कैरेट – 1,15,530 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,830 रुपए
22 कैरेट – 1,41,010 रुपए
18 कैरेट – 1,15,380 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,920 रुपए
22 कैरेट – 1,42,010 रुपए
18 कैरेट – 1,18,610 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,830 रुपए
22 कैरेट – 1,41,010 रुपए
18 कैरेट – 1,15,380 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,880 रुपए
22 कैरेट – 1,41,060 रुपए
18 कैरेट – 1,15,430 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,980 रुपए
22 कैरेट – 1,41,160 रुपए
18 कैरेट – 1,15,530 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,880 रुपए
22 कैरेट – 1,41,060 रुपए
18 कैरेट – 1,15,430 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,480 रुपए
22 कैरेट – 1,38,850 रुपए
18 कैरेट – 1,13,610 रुपए

यह भी पढ़ें: Stock Market 9 April: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 273 अंक टूटा; निफ्टी भी लाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *