वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में होंगे 3 बदलाव!

efc52be3951b8938a917cdb5db35c5411791639952114143 original


भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल की. सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे टी20 में हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं. यहां जानें इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार

तीसरे टी20 में भी ओपनिंग पेयर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार ही करना होगा. वैसे भी बल्लेबाजी भारत के लिए समस्या नहीं है. गेंदबाजों की वजह से ही टीम इंडिया को दूसरे टी20 में हार का सामना करना पड़ा. 

अक्षर पटेल की जगह रवि बिश्नोई 

अक्षर पटेल गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हो रहे हैं. दूसरे टी20 में अक्षर पटेल ने 3.3 ओवर में 63 रन लुटा दिए. उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था. ऐसे में अब उनकी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है. तीसरे टी20 में अक्षर पटेल की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव 

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने भले ही दूसरे टी20 में तीन विकेट लिए, लेकिन वह काफी महंगे साबित रहे थे. उन्होंने तीन ओवर में 36 रन दिए. अब तीसरे टी20 में उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिलने की उम्मीद है.

शिवम दुबे की जगह नितीश कुमार रेड्डी 

शिवम दुबे का बल्ला लंबे वक्त से खामोश है. वहीं गेंदबाजी में भी वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है. रेड्डी गेंदबाजी में टीम के लिए अच्छा योदगान दे सकते हैं. 

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल/रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह 

यह भी पढ़ें- 

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *