सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने बनाए 317 रन, वैभव की ताबड़तोड़ पारी; अभिषेक-तिलक ने जड़ी फिफ्टी

2f72713dc0bd7162c2b6b4ec4a43d11617957002799341212 original


एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य रखा है. तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई थी, उन्होंने 27 गेंदों में 40 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 78 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान तिलक ने भी अर्धशतक जड़ा. अंत में शाहबाज अहमद ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की, जो सिर्फ 48 गेंदों में बनी. वैभव ने एक बार फिर तेज तर्रार पारी खेली, हालांकि वह इसे ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए और 40 रन बनाकर आउट हो गए. 27 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जड़े.

अभिषेक, तिलक और शाहबाज ने जड़ी फिफ्टी

इसके बाद आए कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की. अभिषेक अपने शतक से चूक गए, उन्होंने 78 रनों की शानदार पारी खेली. 63 गेंदों में उन्होंने 1 छक्का और 11 चौके जड़े. वैभव और अभिषेक, दोनों को जनिथ लियानागे ने आउट किया.

कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 66 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 53 रन बनाए. कुमार कुशाग्र 21 और रिंकू सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए तो भारत की पारी धीमी हो गई. अंत में शाहबाज अहमद ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के स्कोर को 300 पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अहमद ने 45 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के जड़े.

श्रीलंका की गेंदबाजी देखें तो रविंदु फर्नांडो, जनिथ लियानागे और निपुण ने 2-2 विकेट लिए. गरुका स्केट और लाहिरू समरकून ने 1-1 विकेट लिया. भारत को एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में जगह बनाने के लिए 317 रन डिफेंड करने हैं. बता दें कि श्रीलंका ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी.

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने दिया एक और हिंट, रोहित शर्मा होंगे कप्तान? 5:45 पर होगी घोषणा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *