कोहली या डिविलियर्स नहीं, राशिद खान ने इसे चुना ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम

17695ea0ce48b8fb1a3dba0966b3727317916416065351212 original


अफगानिस्तान के राशिद खान टी20 के खतरनाक खिलाड़ी हैं, जो अपनी गेंदबाजी से बाजी पलटने का दम रखते हैं. क्रिकइन्फो पर उनसे ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम चुनने के लिए कहा गया. उनके सामने 2 ऑप्शन आ रहे थे, जिनमें से उन्हें एक को चुनना था. विराट कोहली, एबी डिविलियर्स भी इसमें आए, लेकिन उनका फाइनल पिच कोई और ही था.

सबसे पहले उनके सामने उनका और सुनील नरेन का नाम आया, तो उन्होंने अपना नाम चुना. उन्होंने आंद्रे रसेल के साथ आए एबी डिविलियर्स को चुना, दूसरी तरफ से क्रिस गेल और विराट कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कोहली को चुना. जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड में से उन्होंने फिर भारतीय गेंदबाजी को पिक किया.

दूसरे राउंड में राशिद खान का नाम एबी डिलियर्स के साथ दिया गया तो खान ने उनसे ऊपर एबी को रखा. दूसरी तरह विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम आया, उन्होंने काफी सोचने के बाद बुमराह कहा. फाइनल राउंड एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह के बीच था.

बुमराह को चुना ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम

अब दो विकल्प के रूप में राशिद खान के सामने एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह थे. उन्होंने बुमराह को चुनते हुए कहा कि वह शानदार हैं. राशिद ने ग्रेटेस्ट टी20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम बुमराह को चुना.

32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार हैं, जो अपने दम पर हारी हुई बाजी पलटने का दम रखते हैं. उन्होंने भारत के लिए 52 टेस्ट, 91 वनडे और 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 234, 151 और 126 विकेट लिए हैं.

इंटरनेशनल, फ्रेंचाइजी और डोमेस्टिक क्रिकेट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने कुल 288 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 354 विकेट हैं. टी20 में वह 2 बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं, उनका इकॉनमी 6.97 का है.

यह भी पढ़ें- सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *