वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

e41ca46ef420464be3a648c1950fd4af1795656503027975 original


भारत की महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है. यह इतिहास में पहली बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची है. गुरुवार को टीम इंडिया ने जापान को 4-0 से हराकर यह रैंकिंग प्राप्त की है. इससे एक दिन पहले ही भारत पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंचा था.

मंगलवार को भारत को चीन पर 6-2 से जीत मिली थी. उस जीत के बाद FIH वर्ल्ड रैंकिंग में टीम इंडिया पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंची थी. वहीं बुधवार को उसने जापान को 4-0 से हराकर रैंकिंग में चौथा स्थान कब्जा लिया. पिछले दो दिनों के भीतर रैंकिंग में भारत ने स्पेन (5) और जर्मनी (6) को पछाड़ा है.

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम सलीमा टेटे की कप्तानी में खेल रही है. अब तक पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही है और अपने सभी 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. भारत का सेमीफाइनल मैच 27 नवंबर को मलेशिया के साथ होना है. इस बार भी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर भारत चैंपियन बनने की हैट्रिक लगा देगा. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी टीम ने लगातार तीन बर ट्रॉफी जीती हो.

महिला हॉकी वर्ल्ड रैंकिंग

महिला हॉकी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स नंबर-1 है. वहीं मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर काबिज है. फिलहाल बेल्जियम तीसरे स्थान पर बना हुआ है. ये तीनों टीम पॉइंट्स के लिहाज से चौथे स्थान पर मौजूद भारत से बहुत आगे हैं. अगर टीम इंडिया को टॉप-3 में एंट्री लेनी है तो अभी लंबा सफर तय करना होगा.

शानदार रहा है साल

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए साल 2026 शानदार रहा है. इसी साल टीम इंडिया ने FIH नेशंस कप जीता, वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल किया, जो 1974 के बाद वर्ल्ड कप में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इसी साल भारतीय महिलाओं ने 44 साल के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. 

यह भी पढ़ें:

केन विलियमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2027 सीजन के लिए सुपर जायंट्स के कोच बने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *