रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, फ्रेंचाइजी ने किया आधिकारिक ऐलान

3335177ff8761b02115bfab03e2458e317957816877341212 original


मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है. फ्रेंचाइजी ने आज 5 बजकर 45 मिनट पर इसकी आधिकारिक घोषणा की. रोहित 2013 में पहली बार एमआई के कप्तान चुने गए थे, जिसके बाद उन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. 2024 से पहले टीम ने उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब में चले गए हैं. एक बार फिर कप्तानी मिलने पर रोहित ने कहा, “मुंबई इंडियंस मेरी ज़िंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है.”

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहला खिताब साल 2013 में जिताया था. इसके बाद 2023 तक वह फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे, इस बीच टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता. जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया था, तब भी काफी विवाद हुआ था. मुंबई के फैंस इससे नाखुश थे, यहां तक कि स्टेडियम में भी पांड्या के प्रति विरोध देखने को मिला.

2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान, यानी सबसे नीचे रही. 2025 में टीम तीसरे स्थान पर रही, लेकिन क्वालीफायर-2 हार गई. पिछले संस्करण एक बार फिर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, टीम नौवें स्थान पर रही. 14 में से टीम ने 10 मैच हारे. नतीजा ये हुआ कि पांड्या और एमआई के रास्ते अलग-अलग हो गए. इसके बाद टीम को नए कप्तान की तलाश थी. फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित के साथ गई है.

नीता अंबानी ने कहा, “हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी, और उसी पल से वह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए. मुझे आज भी वह युवा रोहित याद है जो हमारे साथ जुड़ा था. इतने सालों में उसे एक क्रिकेटर, चैंपियन, लीडर और एक बेहतरीन पारिवारिक इंसान के रूप में आगे बढ़ते देखना हमारे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुंबई इंडियंस के 20वें सीजन का जश्न मनाते हुए, रोहित को एक बार फिर टीम की कमान संभालते देखना हम सभी के लिए बहुत खास पल है. इतने सालों में उन्होंने हमें कई शानदार यादें दी हैं, और मैं जानती हूँ कि हमारी ‘पलटन’ के लिए वह कितने मायने रखते हैं. मुझे उम्मीद है कि यह नया अध्याय उनके लिए, हमारी टीम के लिए और मुंबई इंडियंस को प्यार करने वाले लाखों फैंस के लिए गर्व के और भी कई पल लेकर आएगा. रोहित, हम सब आपका हौसला बढ़ा रहे हैं!”

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें ट्रेड के जरिए आए अर्शदीप सिंह भी हैं.

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नम धीर, अश्वनी कुमार, कोर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, क्विंटन डिकॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन).



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *