Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन

f437312974c951a8e0dc8912532063f917871436422721474 original


Bank Of Baroda Jobs Notification: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर यानी एलबीओ के पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए देश के 20 अलग-अलग राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया. 

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र में छूट भी दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही RBI की सूची में शामिल किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी के तौर पर कम से कम एक साल का अनुभव भी जरूरी है. ध्यान रहे, क्लर्क के पद पर किया गया अनुभव इस भर्ती में मान्य नहीं होगा. चूंकि यह लोकल बैंक ऑफिसर की पोस्ट है, इसलिए उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना अच्छी तरह आना चाहिए. 

आवेदन की अंतिम तारीख और आवेदन शुल्क 

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भरने के साथ-साथ फीस भी जमा कर सकते हैं. साथ ही सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह फीस 175 रुपये रखी गई है. इसके अलावा पेमेंट गेटवे का चार्ज अलग से देना होगा.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा. वहां करियर सेक्शन में एलबीओ भर्ती 2026 का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे. अंत में तय फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें. 

ये भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, उसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा. जरूरत पड़ने पर लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी लिया जा सकता है. अंत में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होगा.

ये भी पढ़ें- PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *