CBSE 12th Result 2026: दिल्ली में सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स ने कितना दिखाया दम, जानें इस रीजन में कैसा रहा रिजल्ट?

55b3dc403c745b03d4e66d7f212b858917786623817121294 original


CBSE 12th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे छात्र आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स यहां दिए गए तरीकों को भी फॉलो कर सकते हैं.

इस साल 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से लगभग 16.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. लंबे इंतजार के बाद जब रिजल्ट घोषित हुआ तो करीब 15 लाख छात्र सफल घोषित किए गए.

हालांकि, इस बार कुल पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट देखी गई. साल 2026 में कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जबकि 2025 में यह 88.39% था. यानी इस बार लगभग 3.19% की कमी दर्ज की गई. लेकिन शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट परीक्षा के सख्त मूल्यांकन और बदले हुए पैटर्न की वजह से हो सकती है. फिर भी इतने बड़े स्तर पर छात्रों का पास होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

लड़किया फिर आगे?

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया. आंकड़े बताते हैं कि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13%. यानी लड़कियां लड़कों से करीब 6.73% आगे रहीं. यह अंतर साफ बताता है कि बेटियां लगातार पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं.

दिल्ली रीजन का कैसे रहा हाल

दिल्ली रीजन की बात करें तो यहां के छात्रों ने भी इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया. दिल्ली ईस्ट का पास प्रतिशत लगभग 91.73% रहा, जबकि दिल्ली वेस्ट ने इससे भी बेहतर करते हुए करीब 92.34% परिणाम दर्ज किया. कुल मिलाकर दिल्ली का ओवरऑल पास प्रतिशत लगभग 91.97% रहा, जो राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है. यह प्रदर्शन बताता है कि राजधानी के छात्रों ने पढ़ाई में काफी मेहनत की और अच्छे अंक हासिल किए.

अब बात करें अलग-अलग रीजन की, तो केरल के तिरुवनंतपुरम ने सबसे ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया, जो करीब 99% के आसपास रहा. इसके बाद विजयवाड़ा और चेन्नई जैसे रीजन भी टॉप प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे.

कैसे चेक करें नतीजे?

  • स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Roll Number, School Number, Center Number और Admit Card ID दर्ज करें.
  • Submit करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी.
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट निकाल लें.

DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट

  • DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन अप/लॉग इन करें.
  • Education सेक्शन में Central Board of Secondary Education (CBSE) चुनें.
  • Class XII Marksheet पर क्लिक करें.
  • जरूरी डिटेल भरकर अपनी digital marksheet/certificate डाउनलोड करें.
  • यह मार्कशीट एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य है.

UMANG ऐप से रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *