IPL लाइव मैच में ‘पर्ची’ रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम

0cb0260f9a303da0fc675a00f3a0efa41778857787851975 original


आईपीएल 2026 में एक जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिला है. खासतौर पर युवा खिलाड़ियों ने जब भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की है, तब उन्होंने जेब से पर्ची निकाल कर उस क्षण को सेलिब्रेट किया है. हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने 13 गेंद में फिफ्टी जड़ इतिहास रचा था. उसके बाद उन्होंने जेब से पर्ची निकाली जिस पर उन्होंने अपने पिता के लिए भावुक मैसेज लिखा हुआ था. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज आकाश सिंह ने संजू सैमसन का विकेट चटकाने के बाद जेब से पर्ची निकाली. आकाश की पर्ची पर लिखा था, ‘अक्की ऑन फायर. आकाश जानता है कि टी20 में विकेट कैसे चटकाए जाते हैं?’

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंद में शतक जड़ने के बाद जेब से पर्ची निकाल कर सेंचुरी को सेलिब्रेट किया था. उसके बाद ‘पर्ची ट्रेंड’ ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है.

क्या खिलाड़ी को मिल सकती है सजा?

आईपीएल में मुख्यतः जेब में पर्ची रखने को लेकर कोई विशेष नियम नहीं है. यदि कोई खिलाड़ी कागज के टुकड़े से किसी भी तरह गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो यह आचार संहिता के आर्टिकल 2.14 के अंतर्गत गिना जा सकता है. अगर गेंद के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आता है तो बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट सक्रिय हो जाति है.

पहले सैंडपेपर के जरिए गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप सामने आए हैं. हालांकि सैंडपेपर, एक सामान्य कागज के टुकड़े की तुलना में अधिक खुरदुरा होता है.

आईपीएल 2025 की ही बात है जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज खलील अहमद बॉल टैम्परिंग के आरोपों में घिर गए थे. मगर जांच के बाद उनपर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, क्या हो गए IPL 2026 से बाहर? जानें ताजा अपडेट

Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *