What Your Favorite Fruit Says About Your Personality: आजकल पर्सनैलिटी टेस्ट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. वजह सिर्फ इतनी नहीं कि लोग खुद को किसी कैटेगरी में फिट करना चाहते हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि कई बार कोई छोटी-सी बात हमारे व्यक्तित्व का ऐसा पहलू सामने ला देती है, जिसे हम खुद भी ठीक से नहीं समझ पाए होते. कभी-कभी एक साधारण-सा सवाल भी हमें अपने बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है. यही कारण है कि लोग ऐसे टेस्ट को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि खुद को समझने का एक हल्का-फुल्का तरीका मानते हैं.
हालांकि यह किसी डॉक्टर या रिसर्च पर आधारित क्लिनिकल टेस्ट नहीं है, लेकिन फिर भी ऐसे टेस्ट इंसान के मूड, सोच और स्वभाव की एक झलक जरूर दिखा देते हैं. इसे आप अपने मौजूदा वाइब का एक छोटा-सा आईना भी कह सकते हैं.
कैसे होता है टेस्ट?
इस टेस्ट में लोगों को तीन फलों में से एक फल चुनने के लिए कहा गया. शर्त सिर्फ इतनी थी कि ज्यादा सोचना नहीं है. जो फल पहली नजर में सबसे ज्यादा आकर्षित करे, उसी को चुनना है. माना जाता है कि इंसान का पहला चुनाव उसके स्वभाव और नैचुरल एनर्जी के बारे में काफी कुछ बता देता है.
आम पर नजर जाने का क्या है मतलब?
अगर आपकी नजर सबसे पहले आम पर गई, तो इसका मतलब है कि आप अपने दोस्तों या परिवार के बीच एक मजबूत सहारे की तरह हैं. आपमें एक शांत लेकिन मजबूत आत्मविश्वास होता है, जिसे दिखाने के लिए आपको ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं पड़ती. मुश्किल हालात में लोग आप पर भरोसा करते हैं क्योंकि आपके अंदर सब संभाल लूंगा वाली एनर्जी होती है. आपकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी मजबूत महसूस कराते हैं.
लीची आपके पर्सनैलिटी को क्या दिखाती है?
वहीं अगर आपने लीची चुनी, तो आप उन लोगों में से हैं जो दूसरों की भावनाओं को बेहद गहराई से समझते हैं. कोई दोस्त चाहे लाख कह दे कि वह ठीक है, लेकिन आप उसके चेहरे और आवाज से समझ जाते हैं कि अंदर कुछ और चल रहा है. आप रिश्तों, भावनाओं और लोगों के बीच सही माहौल बनाए रखने को महत्व देते हैं. शायद यही वजह है कि लोग आपके साथ खुद को सुरक्षित और सहज महसूस करते हैं.
इसे भी पढ़ें – Gestational Diabetes Risk: प्रेग्नेंसी के बाद डायबिटीज खत्म, पर ये लक्षण बना देंगे हार्ट-थायरॉयड का मरीज, न करें इग्नोर
तरबूज से कैसे पता चलता है, आप कैसे इंसान हैं?
अगर आपका चुनाव तरबूज है, तो आप जिंदगी को पूरे रंगों के साथ जीने वाले इंसान हैं. आपके अंदर नई चीजें सोचने और अलग तरीके से समस्याओं का हल निकालने की क्षमता होती है. आपका पॉजिटिव नजरिया बनावटी नहीं बल्कि स्वाभाविक होता है. आप उन लोगों में से हैं जो दूसरों को याद दिलाते हैं कि जिंदगी सिर्फ जिम्मेदारियों का नाम नहीं, बल्कि उसे खुलकर जीना भी जरूरी है.
हालांकि यह टेस्ट कोई अंतिम सच नहीं है. हो सकता है किसी दिन आप मैंगो एनर्जी महसूस करें और किसी दिन लीची वाली सेंसिविटी ज्यादा हावी हो. असल मकसद खुद को थोड़ा बेहतर समझना और अपनी खूबियों को पहचानना है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना का खौफनाक सच! जितनी बताई गई उससे तिगुनी ज्यादा हुई थीं मौतें, WHO के आंकड़ों ने चौंकाया
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.