Rohit Sharma New ODI Record: वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लीस्ट, रोहत शर्मा टॉप स्थान पर मौजूद

fb6ec6a102dae8e7fda2b328bc5e204e17821924034631430 original


हाल ही में, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन दिन की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारत ने तीनों वनडे मुकाबलों में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में 69 गेंद खेलकर 79 रन बनाए थे. रोहित की 79 रनों की पारी में 3 छक्के और 9 चौके शामिल थे.

रोहित शर्मा के पास अपना शतक पूरा करना का मौका था,लेकिन रोहित शतक लगाने से चूक गए. हालांकि, रोहित शर्मा ने अच्छी पारी खेली और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली, वनडे सीरीज में इसका मनोवैज्ञानिक लाभ भी उनको मिलेगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद, रोहित शर्मा भारत की तरफ से वनडे मैचों में अर्धशतक लगाने वाले, सबसे उम्रदाज खिलाड़ी भी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- Fifa World Cup 2026 में दुर्लभ नजारा, दो घंटे तक रुका रहा फ्रांस और इराक का मैच, वजह सुन चौंक पड़ेंगे आप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रन की तगड़ी साझेदारी करके, भारतीय टीम के लिए जीत का रास्ता साफ कर दिया था. रोहित शर्मा  मुकाबले में 79 रनों की पारी के साथ, भारत की तरफ से वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रोहित शर्मा ने ये मुकाम भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़कर हासिल किया है.

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में अपना अर्धशतक 39 साल 51 दिन की उम्र में लगाया है. वहीं, भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने ये कमाल 39 साल 22 दिन की उम्र में किया था. रोहित शर्मा अब पहले स्थान पर आ गए हैं और मोहिंदर अमरनाथ दूसरे स्थान पर चले गए हैं.

इस सूची में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं, उन्होंने ये कमाल 38 साल 329 दिन की उम्र में किया था. चौथे स्थान पर राहुल ट्रेविड़ ने ये कमाल 38 साल 248 दिन की उम्र में किया था. सुनील गावस्कर इस लिस्ट में 5वें स्थान पर मौजूद हैं और एमएस धोनी एस लीस्ट में छठे स्थान पर मौजूद हैं.

वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लीस्ट:-

1.39 साल 51 दिन-रोहित शर्मा
2.39 साल 22 दिन- मोहिंदर अमरनाथ
3.38 साल 329 दिन- सचिन तेंदुलकर 
4.39 साल 248 दिन- राहुल ट्रेविड़ 
5.38 साल 13 दिन- सुनील गावस्कर
6.38 साल 002 दिन- एमएस धोनी 

यह भी पढे़ं- न रन बनाए, न विकेट लिया और न ही कोई कैच पकड़ा फिर भी चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच, ऐसा क्या हुआ मैदान पर, जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *