नेपाल में भारतीयों के लिए कौन से पेमेंट ऑप्शन हैं उपलब्ध? UPI और कैश को लेकर जानें नियम

9effdca0fd199669ffec4486e68ba24c17956079927501216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नेपाली रुपये रखें; यूपीआई से पैसे भारत से भेजें.

भारत और नेपाल के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू की गई है. इससे दोनों देशों के बीच सफर करना काफी आसान हो गया है. अब यात्री अयोध्या से जनकपुर धाम को जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के जरिए दोनों जगहों के बीच सफर कर सकेंगे. यह ट्रेन यूपी के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ेगी.

23 नवंबर 2026 को ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से नेपाल जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि वहां पर शॉपिंग और दूसरे खर्चों के लिए कौनसा पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध हैं. भारतीय यात्री नेपाल में यूपीआई, कैश और दूसरे जरूरी कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं.

UPI कर सकते हैं या नहीं?

खास बात यह है कि नेपाल के कई शहरों में भारतीय यात्री यूपीआई की मदद से भुगतान कर सकते हैं. यूपीआई का इस्तेमाल करके के लिए आपको दुकानों पर लगे Fonepay QR कोड को सपोर्टेड यूपीआई ऐप से स्कैन करना होगा. हां, लेकिन इसके लिए ऐप में इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा चालू होनी चाहिए. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा दुकानों पर भुगतान के लिए है. किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए नहीं.

ATM से की जा सकती है पेमेंट?

कई लोग अब सफर के दोरान अपने साथ कैश ले जाना कम पसंद करते हैं और वहीं कुछ लोग फोन के इंटरनेट की समस्या की वजह से यूपीआई पेमेंट के अलावा दूसरा विकल्प रखना चाहते हैं तो आप इंटरनेशनल या मल्टी-करेंसी कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं. नेपाल के बड़े शहरों में टूरिस्ट को ATM की सुविधा मिलती है. हां, लेकिन पहाड़ी इलाकों में यूपीआई और ATM उपलब्ध हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए नेपाल घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ  नेपाली रुपये रखना सही रहेगा.

भारत से नेपाल भेज सकते हैं पैसे?

इसका जवाब है हां, यूपीआई की मदद से भारत और नेपाल के पैसे भेजने की सुविधा मौजूद है. इसके लिए आप यूपीआई और नेपाल के नेशनल पेमेंट इंटरफेस (NPI) के बीच कनेक्टिविटी का उपयोग कर सकते हैं. 

भारत से नेपाल कितने रुपये ले जा सकते हैं?

अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो वहां पर रोजमर्रा के खर्चों के लिए नेपाली रुपया इस्तेमाल करना सही रहता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप भारतीय रुपये नेपाल नहीं ले जा सकते हैं. भारतीय यात्री अपने साथ भारतीय रुपये भी ले जा सकते हैं.

नियमों के मुताबिक, हर एक भारतीय व्यक्ति को अपने साथ अधिकतम 25 हजार रुपये तक ले जाने की और वापस लाने की परमिशन होती है. ऐसे में नेपाल जाते समय बेहतर होगा कि आप अपने साथ छोटे नोट और कुछ नेपाली रुपये भी रखें.

देश में सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी, खतरा क्या?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *