अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया

c0b2a5957225db5b7395d0447411edc717870298538871379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अमिताभ बच्चन ने मुंबई में तीन फ्लोर लीज पर दिए.
  • मासिक ₹33 लाख किराए से पांच साल की डील.
  • पहले भी कार्यालयों को किराए पर दिया गया.
  • अमिताभ ने अयोध्या में ₹35 करोड़ की जमीन खरीदी.

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ी डील की है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा देने वाले प्लेटफॉर्म जैपकी (Zapkey) के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित ‘सिग्नेचर’ बिल्डिंग के 3 फ्लोर्स लीज पर दिए हैं. इसका टोटल कारपेट एरिया लगभग 8428 स्क्ववॉयर फीट है.

हर महीने मोटी कमाई

न्यूट्रिशन ब्रांड ‘ट्रूनैटिव एफएंडबी प्राइवेट लिमिटेड’ (TruNativ F&B Private Limited) इस जगह के लिए हर महीने 33 लाख रुपये का किराया चुकाएगी. यह लीज एग्रीमेंट 5 साल तक के लिए हैं. इससे बच्चन परिवार को कुल 21.88 करोड़ रुपये का रेंटल रेवेन्यू मिलेगा.

एग्रीमेंट के अनुसार, TruNativ ने 1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की है. इस लीज एग्रीमेंट में साल में एक बार किराया बढ़ने का भी जिक्र है, जिसके तहत पांच साल की अवधि के दौरान हर साल मासिक किराया 5% बढ़ेगा. रेंट एग्रीमेंट 7 अगस्त को हुआ है, लेकिन किराया 15 अगस्त 2026 से शुरू माना जाएगा. कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए बिल्डिंग में एक खास पार्किंग भी अलग से दी गई है, जहां 9 गाड़ियां आराम से रखी जा सकेंगी. 

रियल एस्टेट मार्केट के पुराने खिलाड़ी ‘बिग बी’

 

अमिताभ बच्चने पिछले कुछ समय से मुंबई की कमर्शियल प्रॉपर्टीज में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं. साल 2023 में उन्हाेंने वार्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी को मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में अपने 4 ऑफिस स्पेस किराए पर दिए थे. यह डील मार्च 2024 में फाइनल हुई, जिसके लिए उन्हें हर महीने 17.30 लाख रुपये का किराया मिल रहा है. इस प्रॉपर्टी में भी कंपनी के लिए 12 पार्किंग स्पेस की अलग से सुविधा दी गई है. ्र

अयोध्या में भी खरीदी करोड़ों की जमीन

अमिताभ बच्चन ने राम नगरी अयोध्या में 2.67 एकड़ की एक जमीन भी 35 करोड़ रुपये में खरीदी है, जो शहर के तिरुहा माझा इलाके में स्थित है. यह सौदा मुंबई के मशहूर डेवलपर ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के साथ हुआ है. यह जमीन सरयू नदी के तट के पास बन रहे 75 एकड़ के लग्जरी प्रोजेक्ट ‘The Sarayu’ के बिल्कुल पास है. राम मंदिर से इसकी दूरी सिर्फ 15-20 मिनट की है. 

ये भी पढ़ें:

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *