Sri Lanka Squad, IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. गॉल में पहला मैच 165 रन से गंवाने के बाद मेजबान श्रीलंका ने आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड में 2 बड़े बदलाव करते हुए अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है. यह तब्दीली इंजरी के चलते की गईं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका ने स्क्वॉड में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराच्चिगे को शामिल किया है. दोनों ही टेस्ट में श्रीलंका के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. हालांकि दोनों श्रीलंका के लिए व्हाइट बॉल (वनडे और टी20 इंटरनेशनल) क्रिकेट खेलते हैं.
इंजरी पर कोच ने दिया था अपडेट
गॉल टेस्ट के बाद श्रीलंका के हेड कोच गैरी कस्टर्न ने खिलाड़ियों की इंजरी पर अपडेट दिया था. उन्होंने बताया कि मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसके चलते वह कुछ वक्त के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. दिनेश चांदीमल भी अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. इसके अलावा पथुम निसांका के खेलने की भी उम्मीद कम है.
यह भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
चांदीमल को पहले टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान सिर और गर्दन में चोट लगी थी. उनकी जगह पसिंदु सूरियाबंदारा को कंकशन सब के रूप में शामिल किया गया था.
अराचिगे ने अनाधिकारिक टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड में मौका मिला. उन्होंने दूसरे मैच में 127 रन बनाए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिलता है या नहीं. अगर वह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हैं, तो उनका टेस्ट डेब्यू भी होगा.
पहले मैच में श्रीलंका का फ्लॉप प्रदर्शन
मेजबान श्रीलंका की तरफ से पहले मैच में खराब प्रदर्शन देखने को मिला. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 10 विकेट 462 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में सिर्फ 284 रन पर ही सिमट गई थी. आगे बढ़ते हुए टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गई. यहां से श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला. चेज में श्रीलंका टीम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई. टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 165 रन से जीत अपने नाम की.
यह भी पढ़ें: OTD: पाकिस्तान पर ‘बॉल टेंपरिंग’ का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार