भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन, मिली ये सजा

3be2a0ef6861a3b3c39fddf8390f993617876501537871212 original


कोलंबो में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के आखिरी समय में काफी ड्रामा देखने को मिला. नाइटवॉचमैन के तौर पर आए प्रभात जयसूर्या जब आउट दिए गए तो उन्होंने डीआरएस ले लिया, जो बेकार गया. पवेलियन लौटते समय जयसूर्या ने काफी गुस्सा दिखाया, उन्होंने अपने बैट से बॉउंड्री पर लगे विज्ञापन बोर्ड पर भी मारा. अब ICC ने उन्हें फटकार लगाई है. वह इस मैच में सजा पाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को भी सजा दी गई थी.

प्रभात जयसूर्या को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. यह नियम “अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल” से संबंधित है. ICC ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. 24 महीनों की अवधि में यह उनका पहला अपराध था.

ICC ने बताया कि जयसूर्या ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को भी स्वीकार कर लिया. इस वजह से ग्राउंड अंपायर, थर्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

यह भी पढ़ें- ऐसी सजा दो, खिलाड़ी कांपने लगें…’, दिग्गज ने जो कहा सुनकर हैरान रह जाएंगे

मैच का हाल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत ने अपनी पारी 503/9 पर घोषित कर दी थी. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (115 नाबाद) ने जड़ा. श्रीलंका ने लाहिरू उदारा के रूप में पहला विकेट 1 रन पर ही गंवा दिया था, जिसके बाद प्रभात जयसूर्या को नाइटवॉचमैन के तौर पर उतारा गया, उनके ऊपर जिम्मेदारी थी कि दिन का खेल खत्म होने तक विकेट बचाए रखना. हालांकि ये प्लान फेल रहा, मानव सुथार की गेंद पर वह एलबीडबल्यू आउट हो गए. अंपायर ने आउट दिया तो उन्होंने डीआरएस ले लिया, जो उनके पक्ष में नहीं रहा और इससे प्रभात और ज्यादा गुस्सा हो गए.

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं. श्रीलंका अभी भी 287 रन पीछे है. इस मैच में भारत ने पकड़ मजबूत बना ली है.

यह भी पढ़ें- IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, सिर्फ 4 बॉलर कर पाए ऐसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *