संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान

7ca36e61b2384ff843d3cb4f348a7f5017828989086751364 original


ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान हो गया है लेकिन इस टीम में वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है. टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और केरल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे एस श्रीसंत का मानना है कि सूर्यवंशी के आने के बाद अब संजू को और कंसिस्टेंट रहना होगा. श्रीसंत ने रवीश बिष्ट से ख़ास बातचीत की.

सवाल– संजू को बाहर कर दिया गया है और अब लगता है सूर्यवंशी उनकी जगह ले चुके हैं इस बदलाव को आप कैसे देखते हैं.

जवाब– देखिए मुझे तो लगता है संजू को और अच्छा खेल दिखाना होगा. कंसिस्टेंटली जब आप आयरलैंड के ख़िलाफ़ भी परफॉर्म ना करें तो भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कमी तो है नहीं. हम सब को पता है कि सूर्यवंशी ने इस IPL में क्या परफॉरमेंस दिया. उनको तो चांस देना ही था. देर आए पर दुरुस्त आए. उन्होंने जैसे आर्चर को फेस किया वो क्या ग़ज़ब की बैटिंग थी. संजू ने भी बहुत कुछ किया है. वर्ल्ड कप में अच्छा किया ,लेकिन उसके बाद अभी बहुत दिन हो गया परफॉर्म किए हुए, तो जैसे मैंने सूर्या कुमार यादव के बारे में बोला था वैसे ही संजू को जब मौका मिलेगा तो वो भी अच्छा करेंगे. उनको भी पता चल गया है कि इंडियन क्रिकेट में अगर एक दो मौके में परफॉर्म नहीं किया तो कम्पटीशन बहुत है तो ये संजू के लिए भी अच्छा है क्योंकि उनको भी यह पता लग गया उन्हें कंसिस्टेंट रहना होगा.

सवाल– सूर्यवंशी के डेब्यू को कैसे देखते हैं?

जवाब– वैभव सूर्यवंशी फ्यूचर है. मैं चाहता हूँ कि उन्हें और मौक़ा दिया जाए. वो बहुत शानदार हैं. उनका जो माइंड सेट है वो भी ज़बरदस्त है.
मुझे पूरा यकीन है ओलंपिक में भी जब इंडिया भाग लेगी तो गोल्ड मेडल सूर्यवंशी के गले में होगा. सूर्यवंशी और ऐसे लड़कों और ज़्यादा चांस देना चाहिए

सवाल– भारत यूके में क्यों हार रहा है ?

जवाब – हम हार क्यों रहे हैं? मैं तो यही दुआ करूँगा की भारत जीते. प्लेयर्स को यही कहूँगा की बिलीव सिस्टम को ना रोके. क्रिकेट काफ़ी ज़्यादा बदल रहा है.  फ्लैट विकेट की अलग बात होती है इंग्लैंड में गेंद घूमता है. इसलिए तैयारी बहुत अहम है. बल्लेबाजी के लिए आए तो इसमें ये नहीं है कि आप हर बॉल को हिट करना है. 120 गेंदों में आपको यह देखना पड़ेगा किस गेंदबाज़ का बॉल अच्छा जा रहा है. आईपीएल में फ्लैट ट्रैक्स मिलते हैं. गेंद बल्ले पर आ जाती है लेकिन इंडिया के बाहर जब जाते हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा और बॉलर को भी कुछ रिस्पेक्ट देनी होगी. हमारे पास बहुत प्लेयर है जो आराम से मैच जीता सकते हैं.

यह भी पढ़ें- India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल

सवाल– इंग्लैंड में तेज़ गेंदबाज़ों को क्या सलाह देना चाहेंगे ?

जवाब– फ़ास्ट बॉलिंग के बारे में यही बोलूंगा कि तैयारियों से ज़्यादा माइंड सेट बहुत ज़्यादा अहम है.विकेट लेना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है. अगर न्यू बॉल पर विकेट नहीं ले पा रहे हैं तो फिर कुछ ग़लत हो रहा है. एक प्रॉपर प्लान होना चाहिए अगर तीन ओवर सही नहीं गए तो चौथे ओवर में यॉर्कर डालना और फील्ड प्लेसमेंट कहाँ होनी चाहिए, कौन से बैट्समैन को कहा बॉल डालना चाहिए इसका प्रॉपर होमवर्क करके ग्राउंड पर आना चाहिए. आप देश के लिए खेल रहे हो आपका होमवर्क बहुत अच्छा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *