160 करोड़ का 121 किलो सोना तिरुपति को किया दान, कौन हैं वर्धमान जैन?

bbbd70c73d56f744500c0d99ae35747517956889480721346 original


मंदिर में दान-पुण्य करना अच्छा माना जाता है. ऐसे में हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा के अनुसार दाम करना है. कोई फल-फूल दान करता है, कोई कपड़े, कोई कैश तो कई लोग सोना चांदी भी दान करते हैं. देश के कई बड़े मंदिरों में लोग किलो- किलो भर सोना और चांदी दान करते हैं. ऐसे में हाल ही में दक्षिण भारत के तिरुपति मंदिर में एक शख्स का सोना दान करना चर्चा का विषय बन गया है.

दरअसल चेन्नई के एक बिजनेसमैन वर्धमान जैन ने साउथ के सुप्रसिद्ध मंदिर तिरुमाला तिरुपति में 121 किलो सोने का दान किया है. जिसकी कीमत 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

कौन हैं वर्धमान जैन?
वर्धमान जैन चेन्नई के रहने वाले हैं, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं. वर्धमान ने हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) और ऑटोमेशन के क्षेत्र में काम करते हैं. उन्हें मुख्य रूप से ‘एक्सेस हेल्थकेयर’ के फाउंडर और फॉर्मर वाइस-चेयरमैन के रूप में जाना जाता है. ये कंपनी हेल्थकेयर इंडस्ट्री को टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विसेज देती है.

विदेश से हुई पढ़ाई-लिखाई
विधर्मान जैन ने पहले चेन्नई के ही लॉयोला कॉलेज से स्टैटिक्स की पढ़ाई की है. जिसके बाद वो US शिफ्ट हो गए और वहां रहकर उन्होंने ऑस्टिन की टैक्सास यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री की. कुछ साल वहां रहकर जैन ने हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, मेडिकल कोडिंग, इमेज प्रोसेसिंग और रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन में एक्सपर्टाइज हासिल की. 

बिजनेसमैन के रूप में काम करने से पहले जैन कॉर्पोरेट की दुनिया में भी सीनियर पोजिशंस पर काम किया है. उन्होंने ‘विज़न हेल्थसोर्स’ की सह-स्थापना भी की और डेल सर्विसेज के BPO डिवीजन में प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है.

2025 में लिया नया मोड़
जैन के बिजनेस में साल 2025 में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्होंने कथित तौर पर ‘एक्सेस हेल्थकेयर’ में अपनी 70% हिस्सेदारी एक अमेरिकी कंपनी को बेच दी. ये डील लगभग 2 अरब डॉलर में हुई थी. इस ट्रांजैक्शन ने कंपनी को चर्चा में ला दिया और जैन के उद्यमी सफर में एक अहम पड़ाव साबित हुआ. इसके अलावा वो एशिया चेन्नई इंजीनियरिंग और अन्य कई चीजों से भी जुड़े रहे हैं.

121 किलो सोना किया दान
बता दें कि फिलहाल वर्धमान जैन तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना दान करने के बाद चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने आज यानी 26 नवंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी की मौजूदगी में ये दान किया है. उन्होंने 121 किलो सोने में भगवान के गहने और मुकुट दान किए हैं. ये गहने भगवान वेंकटेश्वर को 27 नवंबर को पहनाए जाएंगे.

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब वर्धमान जैन ने इतना बड़ा दान किया हो. इससे पहले भी वोकई बार मंदिर के रखरखाव और जरूरी कार्यों के लिए दान कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अब 1 मिनट में खुलेगा पेंशन अकाउंट, Federal Bank ने शुरू किया तत्काल NPS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *