आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

bd698bf229343a530038d4e2f8ac6e301774952358011143 original


आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं. आज यानी मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है. ऐसे में दोनों ही जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज करना चाहेंगी. पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. 

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा. शाम सात बजे मुकाबले का टॉस होगा. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें भिड़ेंगी. पंजाब किंग्स ने पिछले साल फाइनल खेला था. हालांकि, खिताबी मैच में वो हार गए थे. इस बार श्रेयस अय्यर अपनी टीम को खिताब जिताने की कोशिश करेंगे. वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का इरादा भी यही है. 

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट 

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, और आउटफील्ड भी काफी तेज है. ऐसे में रन बनाना आसान देखा गया है. पिच के हिसाब से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखा रहा है. हालांकि, मुकाबला 50-50 का है. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे. 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक. 

इम्पैक्ट प्लेयर- मिचेल ओवन/लॉकी फर्ग्यूसन

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा. 

इम्पैक्ट प्लेयर- वाशिंगटन सुंदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *