‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ को बुरी तरह पछाड़ा, एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका

124bcaa4a42c1126a527004d6118bff117957873178931064 original


हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. दुनियाभर में फैले हॉलीवुड फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. अभी इसकी रिलीज में करीब 20 दिन बाकी है, हालांकि फिल्म एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही है. इसने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े के साथ ही हॉलीवुड की एक अन्य चर्चित फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने पहले दिन भारत में कितनी कमाई की थी?

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस एक्शन कॉमेडी मूवी में रयान रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन, मैथ्यू मैकफैडेन, डाफ्ने कीन ने अहम किरदार अदा किए थे. फिल्म का डायरेक्शन शॉन लेवी ने किया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस हॉलीवुड फिल्म ने भारत में पहले दिन 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

डे 1 की एडवांस बुकिंग से ही ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ पर भारी पड़ी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 

बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दुनियाभर में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इसी दिन ये मूवी भारत में भी दस्तक देने जा रही है. भारत में कुछ दिनों पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ओपन हो गई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार, 27 नवंबर को शाम 7 बजे तक इसकी प्री-सेल्स की टोटल ग्रॉस कमाई 27.53 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं नेट कलेक्शन 24.94 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. बता दें कि एवेंजर्स: डूम्सडे ने ये कमाई 2500 से भी कम शो के जरिए की है. अब तक भारत में फिल्म के टोटल 4.15 लाख टिकट बिक चुके हैं. 

रनटाइम का भी हो गया खुलासा!

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में फिल्म के रनटाइम को लेकर भी जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का रनटाइम 2 घंटे 17 मिनट (थिएट्रिकल कट एंड क्रेडिट्स को छोड़कर) का होगा. अगर ये जानकारी सही निकलती है तो ये मूवी पिछली फिल्मों के मुकाबले छोटी रहेगी.

जोइ रूसो और एंथनी रूसो ने मिलकर इसका डायरेक्शन किया है. फिल्म में पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ और वैनेसा किर्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *