भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर 0-2 से सीरीज हार गई, जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान श्रेयस अय्यर आलोचकों के निशाने पर है. वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना, सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाना और बहुत कुछ कारणों से फैंस उन्हें घेर रहे हैं. इस बीच पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने उस गलती को बताया है जो टीम इंडिया वर्तमान में कर रही है.
संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर का नाम लेकर बताया कि उनकी कोचिंग में भारतीय टीम अभी क्या गलती कर रही है. उन्होंने मुश्किल पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के फेल होने पर भी बात की और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को वापस टी20 टीम में लाने की बात कही.
बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स
संजय मांजरेकर के अनुसार भारतीय टीम में अभी बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स हैं, जबकि हमें एक प्योर मिडिल आर्डर बल्लेबाज चाहिए. उन्होंने एक्स पर लिखा, “पहले बहुत कम थे, लेकिन गौतम गंभीर की कोचिंग में बहुत ज्यादा हैं. ऑलराउंडर. भारत को एक प्योर मिडिल आर्डर बल्लेबाज की जरुरत है.”
It was too little earlier…under Gambhir, it’s too many. The ‘all rounders’. India need a PURE middle order batter, pronto!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 28, 2026
यह भी पढ़ें- T20I में पहली गेंद पर छक्का, प्रिंस यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
मैच के बाद पैनल के साथ चर्चा में संजय मांजरेकर ने कहा, “शुभमन गिल टी20 बल्लेबाज बन चुके है, उनका IPL भी शानदार रहा. कप्तानी की बात नहीं कर रहा, लेकिन उनके जैसे खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टी20 में वापस लाना चाहिए क्योंकि वह चैलेंजिंग परिस्थितियों में बेहतर खेल दिखाते हैं. जैसा हमने इंग्लैंड और विदेशी दौरों पर देखा है.”
यह भी पढ़ें- ‘गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे…’ आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक
टीम इंडिया अब आयरलैंड से इंग्लैंड जाएगी, जहां भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. पहला मैच 1 जुलाई को है. इस सीरीज के बाद दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसमें विराट कोहली की वापसी होगी. कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे, वह फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और इंग्लैंड में हैं.