Snakebite Hotspots in World : दुनिया की ये जगहें हैं सांपों का सबसे खतरनाक अड्डा, घूमने से पहले जरूर जान लें

दक्षिण एशिया को दुनिया का सबसे बड़ा स्नेक बाइट हॉटस्पॉट माना जाता है. भारत में हर साल सबसे ज्यादा सांप के काटने और उनसे होने वाली मौतों के मामले सामने आते हैं. इसकी बड़ी वजह गर्म मौसम, बड़े पैमाने पर खेती और जहरीले सांपों की कई प्रजातियों का मौजूद होना है. भारत में इंडियन कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर को सबसे खतरनाक माना जाता है. इन्हें मिलाकर भारत का बिग फोर भी कहा जाता है. भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी सांप के काटने के काफी मामले सामने आते हैं. खासकर मानसून के दौरान खेतों और बाढ़ वाले इलाकों में इंसानों और सांपों का आमना-सामना ज्यादा होता है.

सब-सहारा अफ्रीका भी दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है. यहां कई ग्रामीण बस्तियां सांपों के प्राकृतिक आवास के बेहद करीब हैं. कई जगहों पर समय पर इलाज और एंटी वेनम मिलना भी आसान नहीं होता है. यहां ब्लैक माम्बा, पफ एडर, बूमस्लैंग और कोबरा जैसी जहरीली प्रजातियां पाई जाती हैं. वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया के थाईलैंड, म्यांमार, इंडोनेशिया, मलेशिया और वियतनाम जैसे देशों में भी पिट वाइपर, किंग कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के कुछ सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं. इनमें इनलैंड ताइपन, ईस्टर्न ब्राउन स्नेक और टाइगर स्नेक प्रमुख हैं. इसके बाद भी यहां सांप के काटने से मौत के मामले कम हैं. इसकी वजह लोगों में जागरूकता, तेज मेडिकल इमरजेंसी सिस्टम और एंटीवेनम की अच्छी उपलब्धता मानी जाती है.

अगर आप ऐसे इलाकों में घूमने जा रहे हैं, जहां सांपों का खतरा ज्यादा है, तो हमेशा बंद जूते पहनें, लंबी पैंट पहनें और तय रास्तों पर ही चलें. रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें. ऊंची घास, झाड़ियों, चट्टानों की दरारों या बिलों में हाथ डालने से बचें. किसी भी सांप को छूने या उसके पास जाकर फोटो खींचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो सबसे पहले शांत रहने की कोशिश करें और शरीर की हलचल कम रखें, जिससे जहर तेजी से पूरे शरीर में न फैले. इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचे. पुराने घरेलू तरीके जैसे घाव को काटना, जहर चूसना या कसकर पट्टी बांधना अब सही नहीं माने जाते, इससे फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है.

अगर आप किसी दूरदराज या ऐसे इलाके में जा रहे हैं जहां जहरीले सांप पाए जाते हैं, तो पहले से वहां के नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी जरूर रखें. साथ ही ऐसी ट्रैवल इंश्योरेंस लेना बेहतर माना जाता है, जिसमें मेडिकल इमरजेंसी और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी निकासी की सुविधा शामिल हो. सही जानकारी, सावधानी और स्थानीय नियमों का पालन करके खूबसूरत जगहों की यात्रा सुरक्षित तरीके से की जा सकती है.

Published at : 12 Jul 2026 12:52 AM (IST)

ट्रैवल फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *