रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा ‘नो-बॉल’ फेंकने वाले बने गेंदबाज

7864f0d15b925cf71503e60890698b6317870584552511364 original


रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को उन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है, जो जल्द से जल्द अपना ओवर पूरा करके निकल जाते हैं. लेकिन उन्हीं जडेजा के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘नो-बॉल’ फेंकने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है ना? जल्दी ओवर खत्म करने वाला गेंदबाज आखिर सबसे ज्यादा नो बॉल कैसे फेंक सकता है? आंकड़ों ने बड़ी ही दिलचस्प कहानी बयां की है. तो आइए जानते हैं जडेजा के सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का आंकड़ा क्या है. 

2021 से अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो स्पिनर के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट नो-बॉल रवींद्र जडेजा के नाम पर ही नजर आती हैं. भारतीय खिलाड़ी 84 नो-बॉल के साथ पहले पायदान पर हैं. लिस्ट में पाकिस्तान के नौमान अली दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 40 नो-बॉल फेंकी हैं. जडेजा और नोमान के बीच दोगुने से ज्यादा का फर्क है. इस तरह जडेजा के नाम सबसे ज्यादा नो-बॉल का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. 

2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले स्पिनर 

रवींद्र जडेजा (भारत)- 84

नौमान अली (पाकिस्तान)- 40 

लसिथ एम्बुलदेनिया (श्रीलंका)- 33 

जैक लीच (इंग्लैंड)- 19 

जोमेल वारिकन (वेस्टइंडीज)- 17 

जहीर खान (अफगानिस्तान)- 17 

श्रीलंका टेस्ट की पहली पारी में चटकाए 3 विकेट 

भारतीय टीम इन दिनों गॉल में श्रीलंक के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है. मैच में श्रीलंका की पहली पारी के दौरान जडेजा ने 3 विकेट चटकाए. इस दौरान इन्होंने 21 ओवर में 57 रन खर्चे. इसके साथ जड्डू ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज हैं. 

जडेजा टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार हैं. उन्होंने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था. वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बल्लेबाज रहे. हालांकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद जड्डू ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. अब वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ही उपलब्ध हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *