Prime Focus Share: शेयर बाजार में इन दिनों जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक शेयर सरपट भागता जा रहा है. यहां पोस्ट प्रोडक्शन और VFX सेक्टर की दिग्गज कंपनी प्राइम फोकस (Prime Focus) की बात की जा रही है. कंपनी इन दिनों इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि यह बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अगली फिल्म रामायण (Ramayana) के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर काम कर रही है.
टीजर आने के बाद से शेयरों में तेजी
पिछले साल जुलाई में फिल्म का पहला टीजर आते ही इसमें तेजी देखने को मिल रही है. उस वक्त इसके शेयरों की कीमत करीब 160 रुपये के आसपास थी. अभी 2 अप्रैल को दूसरा टीजर आया, जिससे स्टॉक 330 रुपये तक पहुंच गया. यानी कि कुछ ही महीनों के दरमियान इसमें 106 परसेंट तक की तेजी आई है. जहां एक तरफ मौजूदा जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है. वहीं, प्राइस फोकस के शेयरों में आई यह तेजी वाकई में ध्यान खींचने वाला है.
दांव लगाने वाले हुए मालामाल
प्राइम फोकस के शेयरों में आज भी तेजी देखी जा रही है. यह अपने 52-हफ्तों के हाई लेवल 350.9 के करीब पहुंच गया है. शेयरों की अभी ताजा कीमत 346.80 रुपये है. इसने पिछले एक साल में लगभग 262 परसेंट का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों की जेबें भर दी है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 27012 करोड़ रुपये है.
शेयरों में तेजी की वजह
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह है. रणबीर फिल्म में प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले हैं. प्राइम फोकस के शेयरों में उनके भी पैसे लगे हुए हैं. खबरों के मुताबिक, कंपनी ने पहले 46 करोड़ से ज्यादा शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी थी, जिसमें रणबीर कपूर 12.5 लाख शेयर लेने वाले प्रस्तावित निवेशकों में शामिल थे. इस प्रेफरेंशियल इश्यू में आकाश अंबानी और दिग्गज निवेशक नमित मल्होत्रा का भी नाम होने की चर्चा है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
बाजार में गिरावट का असर, टॉप कंपनियों के मार्केट कैप भरभराकर गिरे; हुआ 64,734 करोड़ का नुकसान