‘ठुकरा के मेरा प्यार…’, PAK टीम से बाहर होते ही सलमान आगा ने उगली आग

6558880e68d39388eed03fcdbed7553b17893931138481481 original


पाकिस्तान टीम में रहते हुए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, कप्तानी भी मिली लेकिन कहानी ज्यादा दूर नहीं चली. फिर टीम से बाहर क्या हुए, सलमान आगा ने ऐसा बल्ला चलाया कि फैंस को बॉलीवुड का मशहूर गाना याद आ गया. ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’ सलमान ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में किंग्समेन एकेडमी के लिए नाबाद 300 रन बनाए और अपने इस ट्रिपल शतक से हर किसी का ध्यान खींच लिया.

सलमान आगा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी करने का मौका मिला था. लेकिन टेस्ट सीरीज में बल्ले से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने इंग्लैंड दौरे खेले गए अपने इकलौते मैच की दोनों पारियों में कुल 25 रन बनाए. इसके बाद उन्हें टीम से निकाल दिया गया.

यह भी पढ़ें:हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा 

टीम से बाहर होते ही बदला अंदाज

पाकिस्तान टीम से बाहर होने के बाद सलमान आगा घरेलू क्रिकेट में लौटे. यहां उन्होंने किंग्समेन एकेडमी की तरफ से खेलते हुए अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला ट्रिपल शतक लगा दिया. मार्कहोर आईटी सॉल्यूशंस के खिलाफ उन्होंने 336 गेंदों में नाबाद 300 रन बनाए. उनकी पारी में 42 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. सलमान की इस बड़ी पारी की बदौलत किंग्समेन एकेडमी ने अपनी पहली पारी 565 पर 7 विकेट के स्कोर पर घोषित कर दी. सलमान ने मोहम्मद सुलेमान के साथ 274 रन की बड़ी साझेदारी भी की. सुलेमान ने 115 रन बनाए.

फैंस को याद आया इंतकाम वाला गाना

सलमान के टीम से बाहर होने के कुछ ही समय बाद ट्रिपल शतक लगाने की वजह से फैंस को मजेदार अंदाज में ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’ वाला गाना याद आ गया. उन्होंने अपनी पारी के बाद कहा कि इस प्रदर्शन से उनका खुद पर विश्वास वापस आया है.

बल्ले से दिया जोरदार जवाब

इंग्लैंड दौरे पर खराब फॉर्म के बाद टीम से बाहर होना सलमान के लिए मुश्किल दौर था, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने इसका जवाब शानदार अंदाज में दिया. 300 रन की ये पारी उनके फर्स्ट-क्लास करियर का पहला ट्रिपल शतक है और अब उनकी नजर फिर से पाकिस्तान टीम में वापसी पर जरूर होगी.

 

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर के पिता ने मोहसिन नकवी और पाकिस्तान को सुनाई दो टूक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *