‘तुम मेरा घर हो, मेरी ताकत’ आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के बर्थडे पर लुटाया प्यार

e484487caf1f2c8444906b15650ab23e17958521127251296 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज, 28 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. इसी बीच उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने भी एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया है.

उन्होंने यामी को अपनी ताकत और सबसे बड़ा सहारा बताते हुए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

आदित्य धर ने यामी को यूं किया बर्थडे विश
आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम पर यामी गौतम संग कई सारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. आदित्य ने इन फोटोज को शेयर करते हुए एक लंबा सा नोट भी लिखा है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो यामी! तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला हो. तुम्हारी मुस्कान सिर्फ किसी कमरे को ही नहीं, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है. तुम मेरा घर हो, मेरी सबसे बड़ी ताकत हो, मेरी सबसे मजबूत सपोर्टर हो और वो इंसान हो, जिसने मुझे आज जैसा इंसान बनने के लिए इंस्पायर किया है.’

उन्होंने लिखा, ‘तुम अपने परिवार को जितना प्यार देती हो और हर काम को पूरी लगन से करती हो, वो देखकर मैं हर दिन हैरान रह जाता हूं. समझ नहीं आता कि तुम ये सब कैसे कर लेती हो और फिर भी मुझे झेल लेती हो! मेरी दुआ है कि जिंदगी तुम्हें उससे हजार गुना ज्यादा खुशियां, प्यार और आशीर्वाद दे, जितना तुम हमारी जिंदगी में लाती हो.

‘हमेशा ऐसे ही चमकती रहना’
उन्होंने आगे लिखा, ‘सपने देखना कभी मत छोड़ना, हमेशा ऐसे ही चमकती रहना और ये कभी मत भूलना कि तुम कितनी खास हो. ये जिंदगी तुम्हारा हाथ थामने, तुम्हारा हौसला बढ़ाने और बार-बार तुमसे प्यार करने के नाम रहे.’

बता दें यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिल्म में यामी ने काम किया था. शादी के बाद कपल ने 10 मई 2024 को अपने बेटे वेदाविद का वेलकम किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *